{"_id":"6827994486bc4cdbf10b9288","slug":"five-green-mango-trees-were-cut-case-filed-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-692333-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आम के पांच हरे पेड़ काटे, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आम के पांच हरे पेड़ काटे, मुकदमा दर्ज
Sat, 17 May 2025 01:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 17 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के हरबर्टपुर के हरिपुर में एक बगीचे में आम के पांच हरे पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है। उद्यान सचल दल प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने भू स्वामी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।उद्यान सचल दल केंद्र को हरिपुर में एक बगीचे में आम के हरे पेड़ों की अवैध कटान की सूचना मिली थी। सूचना पर केंद्र प्रभारी बचन सिंह मौका मुआयना के लिए हरिपुर पहुंचे। यहां बाईपास के पास एक बगीचे में पांच पेड़ों के ठूंठ मिले। एक पेड़ जड़ समेत भूमि पर गिरा हुआ था। केंद्र प्रभारी ने जांच में पाया कि पांच आम के पेड़ काटे गए हैं। राजस्व विभाग से जानकारी लेने पर पता चला कि भूमि का स्वामी विकासनगर निवासी दीवान सिंह है। इसरार और एक अन्य व्यक्ति ने पेड़ो को अवैध रूप से काटा था। सीओ बीएल शाह ने बताया कि केंद्र प्रभारी की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय में वृक्ष संरक्षण अधिनियम की संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन