फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five elephants from Rajaji Park reached Kalesar National Park Dehradun Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand News: राजाजी पार्क के पांच हाथी कलेसर नेशनल पार्क पहुंच गए, 12 पांवटा में डाले हैं डेरा

Tue, 07 Jan 2025 01:19 PM IST
रेनू सकलानी अश्वनी त्रिपाठी, अमर उजाला, देहरादून
अश्वनी त्रिपाठी, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 07 Jan 2025 01:19 PM IST
सार

उत्तराखंड से हाथियों के स्थायी प्रवास के कारण पांवटा साहिब को केंद्र सरकार ने प्रोजेक्ट एलीफेंट के तहत 87 लाख रुपये का बजट भी प्रदान किया है। करीब डेढ़ वर्ष पहले भी कलेसर तक जाने के बाद हाथियों का समूह लौट आया था।

विज्ञापन
Five elephants from Rajaji Park reached Kalesar National Park Dehradun Uttarakhand News in hindi
हाथी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजाजी नेशनल पार्क के पांच हाथी कलेसर नेशनल पार्क पहुंच गए हैं। डेढ़ साल पहले भी राजाजी से छह हाथियों का एक समूह कलेसर पहुंचा था जो बाद में लौट आया था। कलेसर पहुंचने वाले हाथियों के झुंड में एक नर, दो मादा और दो शिशु हाथी हैं। राजाजी पार्क से हाथियों का प्रवास नया नहीं है।

विज्ञापन


पिछले एक-दो वर्षों से करीब 12 हाथियों का एक दल राजाजी पार्क से रवाना होने के बाद पांवटा साहिब के घने जंगलों में डेरा डाले हुए हैं। उत्तराखंड से हाथियों के स्थायी प्रवास के कारण पांवटा साहिब को केंद्र सरकार ने प्रोजेक्ट एलीफेंट के तहत 87 लाख रुपये का बजट भी प्रदान किया है। करीब डेढ़ वर्ष पहले भी कलेसर तक जाने के बाद हाथियों का समूह वापस लौट आया था।
विज्ञापन


सुरक्षित आवास की तलाश में गए
अब हाथियों के समूह ने फिर से कलेसर में एंट्री की है। हाथियों के समूह को कई बार कलेसर के जंगलों में घूमते हुए देखा गया है। यमुनानगर के वन्यजीव विभाग के निरीक्षक लीलू राम के अनुसार कलेसर नेशनल पार्क में एक नर और दो मादा हाथियों के साथ दो शिशुओं वाले हाथियों के झुंड को देखा गया। इसे करीब तीन से चार बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हाथी सुरक्षित आवास की तलाश में कलेसर की ओर आए हैं। कलेसर नेशनल पार्क में घना जंगल हाथियों को अनुकूल वातावरण प्रदान करता है, इसलिए हाथी बार-बार राजाजी नेशनल पार्क से कलेसर का रुख कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित कलेसर वन्यजीव अभयारण्य और शेर जंग राष्ट्रीय उद्यान घने जंगल के गलियारे के माध्यम से राजाजी राष्ट्रीय उद्यान से जुड़ा है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: अब रोशनी से वन्यजीव नहीं होंगे परेशान, दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड पर लगेगी खास लाइटें

इस कारण राजाजी से हाथी आसानी से प्रवास कर कलेसर पार्क की ओर आ जाते हैं। राजाजी नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर महातिम यादव ने बताया कि राजाजी नेशनल पार्क से हाथियों का झुंड कलेसर नेशनल पार्क की ओर जाता रहता है, पिछले साल भी एक झुंड कलेसर गया था, जो बाद में लौट आया। पांवटा साहिब में एक झुंड ठहर गया है, जिसके संरक्षण को लेकर लगातार वहां का वन विभाग कार्य कर रहा है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed