फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five accused have been arrested after revealing

Dehradun News: चोरी की चार घटनाओं का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Dec 2023 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Five accused have been arrested after revealing
Iआरोपियों के कब्जे से चोरी का ई-रिक्शा, स्मार्ट फोन, नगदी समेत अन्य सामग्री की बरामदI
विज्ञापन




पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी और वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के वाहन, स्मार्ट फोन नकदी और अन्य सामग्री बरामद की गई हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।





Iई-रिक्शा चोरी के आरोप में मैकेनिक गिरफ्तारI

देहरादून। रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि छह दिसंबर को शान मोहम्मद निवासी आजाद नगर कॉलोनी थाना रायपुर देहरादून ने अपने ई-रिक्शा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने दो टीमों का गठन कर घटनास्थल के आसपास मार्गों पर लगे 78 सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से जांच की। एक ई-रिक्शा चालक बिना लाइट जलाए घटनास्थल से गलियों से होता हुआ वाणी विहार और रिंग रोड होकर हरिद्वार की ओर जाता दिखा।
विज्ञापन




पुलिस टीम ने वाणी विहार में जिस जगह से रात्रि में ई-रिक्शा दिखा वहां आसपास के 28 लोगों का सत्यापन किया। वाणी विहार में एक ई-रिक्शा मैकेनिक आसिफ निवासी धामपुर नगीना चौक थाना धामपुर जिला बिजनौर हाल निवासी जैन प्लॉट वाणी विहार रायपुर होने की जानकारी मिली। मैकेनिक का हुलिया सीसीटीवी फुटेज के ई-रिक्शा चालक से मिलान किया गया। फुटेज का मिलान होने पर पुलिस ने ई-रिक्शा मैकेनिक आसिफ को ई-रिक्शा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पांच-छह वर्षों से जैन प्लॉट वाणी विहार थाना रायपुर में रहता है। पुराने ई-रिक्शा की खरीद-फरोख्त भी करता है। दो दिसंबर को उसने चूना भट्टे के पास खड़े ई-रिक्शा को चोरी कर लिया और नगीना ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





Iचोरी के साथ दो आरोपी गिरफ्तारI

कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि छह दिसंबर को रविंद्र सिंह आनंद निवासी 88 धामावाला ने चौकी लक्खीबाग में चोरी होने की तहरीर दी थी। बताया था कि बाजार में उनकी इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है। दो अज्ञात व्यक्तियों ने दुकान के बाहर से एक प्रेशर कुकर और एक इलेक्ट्रिक कैटल चुरा लिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की तो दो लोग दुकान के बाहर रखे हुए सामान को चुराकर ले जाते दिखे। पुलिस ने आरोपी सागर कुमार निवासी निकट गोर्खाली सुधार सभा वाली गली कैंट और शेर खान निवासी तेलीवाला पाडली गुर्जर थाना गंगनहर हरिद्वार को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।






Iधर्मशाला से फोन चुराने वाला आरोपी पकड़ाI

कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि सात दिसंबर को मुकेश कुमार गोयल निवासी 411 ए विजय पार्क बल्लूपुर रोड ने चौकी लक्खीबाग पर तहरीर दी। बताया कि वह अपने परिवार के साथ अग्रवाल धर्मशाला निकट प्रिंस चौक में शादी कार्यक्रम के कारण रुके हुए थे। यहां कमरे से अज्ञात व्यक्ति ने उनका एक आईफोन और एक स्मार्टफोन चुरा लिया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच पर एक व्यक्ति कमरे में घुसते हुए और बाहर निकलते हुए देखा गया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी अभिषेक उर्फ विक्की नेगी निवासी खुड़बुडा मोहल्ला को निरंजनपुर मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। कब्जे से चुराए गए दो फोन बरामद किए गए। आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है।





Iनकदी चोरी का आरोपी गिरफ्तारI

कोतवाली पटेलनगर प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि रणवीर सिंह नेगी निवासी लेन नंबर-9 इंद्रप्रस्थ नत्थनपुर ने तहरीर देकर बताया कि उनके कार से अज्ञात व्यक्ति ने एक बैग चोरी कर लिया। जिसमें चालीस हजार रुपये थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी फिरोज निवासी जंगाप्रधान वाली गली माजरा को बैग और 23030 रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed