फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fish papad and pickle in uttarakhand

मछली के पापड़-अचार का स्वाद लेने को हो जाएं तैयार, मत्स्य पालकों को मिलेगा प्रशिक्षण

Mon, 25 Feb 2019 01:01 PM IST
अलका त्यागी हरीश पांडे, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
हरीश पांडे, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Feb 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
Fish papad and pickle in uttarakhand
fish

फलों, सब्जियों और मुर्गी के बाद अब आपको मछली के पापड़, अचार का भी स्वाद चखने को मिलेगा।

विज्ञापन


मत्स्य विभाग ने मत्स्य पालकों को इसका प्रशिक्षण देने की तैयारी शुरू कर दी है। इससे जहां लोगों का रुझान मछली पालने में बढ़ेगा, वहीं किसान अपनी आमदनी भी बढ़ा सकेंगे।

 मत्स्य विभाग निरीक्षक कुंवर सिंह बगड़वाल ने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की मछलियां पाई जाती हैं। अब तक मत्स्य पालक सिर्फ मछलियों की बिक्री करते हैं, लेकिन अब वह मछली के पापड़ और अचार बनाकर भी बेच सकेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से विशेषज्ञ मार्च में मत्स्य पालकों को मछली के पापड़ और अचार बनाने का प्रशिक्षण देंगे।

विज्ञापन

15 से 20 मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण देने की योजना

अभी 15 से 20 मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण देने की योजना है। अगर प्रयोग सफल रहा तो भविष्य में और भी मत्स्य पालकों को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे वह लोग भी लाभ ले सकते हैं, जो मत्स्य पालन नहीं करते हैं। इसका अचार और पापड़ बनाकर बाजार के अलावा होटलों और रिजॉटों में भी बेचा जाएगा। बगड़वाल के अनुसार मछली का अचार चार सौ से साढ़े चार सौ रुपये किलो तक आसानी से बिक जाएगा, जिससे मत्स्य पालकों की आय बढ़ेंगी।

सेहत के लिए फायदेमंद होगा अचार, पापड़
मत्स्य विभाग निरीक्षक कुंवर सिंह बगड़वाल ने बताया कि मछली के अचार और पापड़ स्वाद बढ़ाने के साथ कोलस्ट्राल कम करने, आंखों की रोशनी और प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने में भी फायदेमंद होते हैं। इसका प्रयोग कुमाऊं में सिर्फ नैनीताल जिले में ही पहली बार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed