फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   First time peacock spotted in a populated area in Mussoorie Forest Department increased surveillance

Mussoorie: आबादी क्षेत्र में पहली बार दिखा मोर, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी, कराया जाएगा अध्ययन

Tue, 26 May 2026 10:58 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी। Published by: Renu Saklani Updated Tue, 26 May 2026 10:58 AM IST
सार

मसूरी में अब तक कभी मोर नहीं दिखा था। पहली बार ऐसा हुआ जब आबादी क्षेत्र में मोर दिखाई दिया।

विज्ञापन
First time peacock spotted in a populated area in Mussoorie Forest Department increased surveillance
मोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पहाड़ों की रानी मसूरी में आबादी क्षेत्र में पहली बार मोर दिखाई दिया है। शहर के कैमल बैक क्षेत्र में लोगों ने अचानक मोर देखा और तस्वीरें और वीडियो मोबाइल फोन में कैद किए। सूचना पर वन विभाग ने संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। मसूरी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनिया में जानी जाती है।

विज्ञापन


यहां के जंगलों में गुलदार, काकड़, जंगली सूअर सहित विभिन्न प्रकार के वन्यजीव अक्सर दिखाई देते हैं लेकिन मोर का इस तरह आबादी क्षेत्र में दिखाई देना चर्चा का विषय बना हुआ है। कैमल बैक निवासी मुकेश कुमार राव ने रविवार सुबह अपने घर के पीछे मोर देखा। उन्होंने इसे एक उत्साहजनक घटना बताया। मोर का पहाड़ी क्षेत्र में दिखना प्रकृति प्रेमियों के लिए खास अनुभव है।
विज्ञापन


मसूरी में अब तक कभी मोर नहीं दिखा
कुछ लोगों का मानना है कि यह जलवायु परिवर्तन और जंगलों के वातावरण में हो रहे बदलाव का संकेत है। लोग इसे मसूरी के प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता के लिए सकारात्मक संकेत मान रहे हैं। वहीं, प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर ने बताया कि मसूरी में अब तक कभी मोर नहीं दिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: चुभती-जलती गर्मी ने झुलसाया; मैदान में 41 डिग्री पारा पहुंचने के आसार, पहाड़ों में बारिश संभव

उनका कहना है कि इतनी ऊंचाई पर मोर का आना बड़ी बात है। यह वन विभाग के लिए एक चुनौती और अध्ययन का विषय भी है। आमतौर पर मोर मैदानी क्षेत्रों में दिखाई देते हैं। वन विभाग उन स्थानों पर निगरानी बढ़ा रहा है जहां मोर दिखाई दिया है। इसका अध्ययन किया जाएगा कि मसूरी जैसे पहाड़ी क्षेत्र में मोर कैसे पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed