फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   First sample of water from Yamuna to Mussoorie failed Drinking Water Corporation Dehradun Uttarakhand news

Dehradun: यमुना से मसूरी को पानी का पहला सैंपल फेल, इंजीनियर केंद्र सरकार की भेजी किट से दोबारा करेंगे जांच

Thu, 08 Jun 2023 10:32 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 08 Jun 2023 10:32 AM IST
सार

मंगलवार-बुधवार की रातभर सभी पंपों से पानी चलाया गया। मसूरी के राधा भवन स्थित टैंक तक पानी पहुंचा दिया गया है। मंगलवार की शाम पानी के सैंपल जांच के लिए जल संस्थान भेजे थे। जल संस्थान ने बुधवार को सैंपल फेल होने की रिपोर्ट भेजी है।

विज्ञापन
First sample of water from Yamuna to Mussoorie failed Drinking Water Corporation Dehradun Uttarakhand news
मसूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की सबसे लंबी और ऊंची यमुना से मसूरी पेयजल योजना का पानी मसूरी के राधा भवन स्थित टैंक में तो पहुंच गया, लेकिन पानी का पहला सैंपल फेल हो गया है। जल संस्थान को जो सैंपल भेजा गया था, उसकी देर शाम रिपोर्ट आ गई। बृहस्पतिवार को पेयजल निगम के इंजीनियर केंद्र सरकार की ओर से दी गई किट से दोबारा पानी की जांच करेंगे।

विज्ञापन

पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता (यांत्रिक मंडल) प्रवीन कुमार राय ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की रातभर सभी पंपों से पानी चलाया गया। मसूरी के राधा भवन स्थित टैंक तक पानी पहुंचा दिया गया है। उन्होंने मंगलवार की शाम पानी के सैंपल जांच के लिए जल संस्थान भेजे थे। जल संस्थान ने बुधवार को सैंपल फेल होने की रिपोर्ट भेजी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बिजली किल्लत बढ़ी...पांच करोड़ यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची मांग, एक से दो घंटे कटौती शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा, पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की जा सकी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को दोबारा पानी की जांच किट से की जाएगी। इसकी रिपोर्ट आने के बाद पेयजल आपूर्ति पर निर्णय होगा। बताया कि पानी की जांच के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक विशेष किट उपलब्ध कराई गई है। दूसरी ओर, बुधवार को सभी पंपों से निकलने वाला पानी पूरी तरह से साफ हो गया। अब इसे आपूर्ति से पहले गुणवत्ता के पैमानों पर खरा उतरना होगा। इस योजना से मसूरीवासियों को रोजाना दो से चार एमएलडी पानी की आपूर्ति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed