फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   First Phase Census Results Extremely Alarming Corporation Failed to Even Initiate House Listing Exercise

Uttarakhand: जनगणना के पहले चरण के नतीजे बेहद चिंताजनक, नगर निगम शुरू ही नहीं करा पाया मकान गणना

Wed, 06 May 2026 11:36 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 06 May 2026 11:36 AM IST
सार

प्रदेश के 11 नगर निगमों देहरादून, ऋषिकेश, श्रीनगर, कोटद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर, रुड़की और हरिद्वार में जनगणना का काम शुरू ही नहीं हो पाया।

विज्ञापन
First Phase Census Results Extremely Alarming Corporation Failed to Even Initiate House Listing Exercise
जनगणना - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तराखंड में जनगणना के पहले चरण के नतीजे बेहद चिंताजनक हैं। 11 दिन में 11 नगर निगम तो जनगणना शुरू ही नहीं करा पाए। कुल मिलाकर 29,631 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक(एचएलबी) में से अब तक 14,355 में ही शुरुआत हो पाई है। जनगणना निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिलों को पत्र जारी किया है।

विज्ञापन


प्रदेश में 10 से 25 अप्रैल के बीच वेबसाइट के माध्यम से स्व-गणना हुई थी, जिसमें करीब 60 हजार लोगों ने हिस्सा लिया था। 25 अप्रैल से घर-घर प्रगणक भेजने के लिए मुख्यतौर पर जनगणना का पहला चरण शुरू हुआ। 11 दिन बीतने के बाद नतीजे बेहद निराशाजनक हैं।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले में सर्वाधिक 4.39 प्रतिशत मकान गणना पूरी हुई
हालात ये हैं कि 11 नगर निगमों देहरादून, ऋषिकेश, श्रीनगर, कोटद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर, रुड़की और हरिद्वार में जनगणना का काम शुरू ही नहीं हो पाया। अब तक रुद्रपुर में केवल एक और हरिद्वार में केवल एक एचएलबी की गणना पूरी हुई है। जिलों के हालात भी कमोबेश ऐसे ही हैं। पिथौरागढ़ जिले में सर्वाधिक 4.39 प्रतिशत मकान गणना पूरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भाजपा के आठ विधायकों की फंस सकती है तैयारी और उम्मीदवारी, पार्टी के दो सर्वे की कसौटी पर हुए फेल

उत्तरकाशी जिले में 0.42 प्रतिशत, चमोली में 1.23 प्रतिशत, रुद्रप्रयाग में 2.77 प्रतिशत, टिहरी में 0.55 प्रतिशत, देहरादून में शून्य, पौड़ी में 4.08 प्रतिशत, बागेश्वर में 2.25 प्रतिशत, अल्मोड़ा में 0.91 प्रतिशत, चंपावत में 3.54 प्रतिशत, नैनीताल में 0.62 प्रतिशत और ऊधमसिंह नगर में 0.08 प्रतिशत ही काम हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed