फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   First Indian of gurukul kangri university become Mla in Indonesia Bali Assembly

इंडोनेशिया के बाली में विधायक बने गुरुकुल के छात्र सोमवीर, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

Tue, 10 Sep 2019 08:21 AM IST
अलका त्यागी राजेश शर्मा, अमर उजाला, हरिद्वार
राजेश शर्मा, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Sep 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
First Indian of gurukul kangri university become Mla in Indonesia Bali Assembly
इंडोनेशिया में विधायक बने आचार्य सोमवीर(सफेद कोट में) - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के साथ एक और उपलब्धि जुड़ी है। यहां के छात्र रहे आचार्य सोमवीर इंडोनेशिया के बाली प्रांत की विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं। रेवाड़ी (हरियाणा) के रहने वाले आचार्य सोमवीर पहले भारतीय हैं, जिन्हें यह गौरव हासिल हुआ है। 

विज्ञापन


आचार्य सोमवीर के बालसखा और उनके चुनाव में सक्रिय भूमिका निभा कर लौटे चेतन ज्योति आश्रम के महंत स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने बताया कि विगत अप्रैल माह में वहां विधानसभा का चुनाव हुआ था और आचार्य सोमवीर भारी बहुमत से जीते। विगत दो सितंबर को शपथ ग्रहण हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में आचार्य सोमवीर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। 
विज्ञापन


आचार्य सोमवीर ने अमर उजाला से वार्ता में बताया कि हरिद्वार से उनका गहरा लगाव है। वर्ष 1984 में उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में विद्या विनोद की पढ़ाई की थी। इसके बाद वह 1995 में योगाचार्य बनने के लिए बाली पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां योग के क्षेत्र में काफी काम और नाम कमाने के बाद समाजसेवा से जुड़ गए। आचार्य सोमवीर ने बताया कि उनकी इच्छा इंडोनेशिया और भारत के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने की है। खासतौर पर उत्तराखंड के आध्यात्म और सुरम्य पर्यटन स्थलों का इंडोनेशिया और बाली के भौगोलिक परिवेश से काफी तालमेल है।

गंगा के प्रति बाली के लोगों में अगाध आस्था है। जल्दी ही बाली की पूरी कैबिनेट को हरिद्वार लाने की कार्ययोजना पर भी काम कर रहे हैं। स्वामी ऋषिश्वरानंद ने बताया कि जल्दी ही इस कार्य योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा और हरिद्वार में हर की पैड़ी पर बाली की पूरी कैबिनेट तथा उनके साथ आने वाले श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed