फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   first Cooperative woman bank will open on 30 august in dehradun

देहरादून में खुलने जा रहा ऐसा महिला बैंक, मैनेजर से लेकर चपरासी तक सभी कर्मचारी होंगी महिलाएं

Fri, 25 Aug 2017 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 Aug 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
first Cooperative woman bank will open on 30 august in dehradun

उत्तराखंड में ऐसा मह‌िला बैंक शुरु होने जा रहा है, जहां मैनेजर से लेकर चपरासी तक मह‌िलाएं होंगी। प्रदेश की पहली महिला बैंक शाखा 30 अगस्त से शुरू होगी। सहकारी बैंक की ओर से देहरादून के बंजारावाला में खोली जाने वाली इस शाखा का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। बैंक की योजना प्रदेश के हर बड़े शहर और जिला मुख्यालय में इसी प्रकार महिला ब्रांच खोलने की है।

विज्ञापन


प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने महिलाओं को विशेष बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बैंक की महिला शाखा खोलने की घोषणा की थी। उनकी घोषणा के मुताबिक सहकारी बैंक ने महिला ब्रांच खोलने की तैयारी पूरी कर ली है। बैंक की पहली महिला शाखा का शुभारंभ देहरादून में होगा।
विज्ञापन


राज्य सहकारी बैंक के एमडी दीपक कुमार ने बताया कि महिला शाखा में ब्रांच मैनेजर से लेकर सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी। इस ब्रांच का उद्देश्य यह है कि महिलाएं बेहिचक बैंक में जाएं और बैंकिंग की सुविधाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बैंक की महिला शाखा पूरी तरह के कंप्यूटराइज्ड होगी और यहां कोर बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। भविष्य में यहां एटीएम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। बताया कि हमारी कोशिश यह है कि बैंक को जो अगली शाखा खुले वह महिला शाखा हो। देहरादून के बाद अन्य शहरों में भी बैंक महिला ब्रांच खोलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed