फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   First bring nine men, then vaccine will be given

कोरोना टीकाकरण : पहले नौ आदमी लाओ, तब लगेगा टीका

Thu, 01 Jul 2021 01:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 01 Jul 2021 01:18 AM IST
सार

टीके की एक वायल में 10 डोज होती हैं। वायल खुलने के बाद जितनी डोज बचती है, वो आमतौर पर खराब हो जाती है। इसके कारण टीके की काफी बर्बादी हो रही थी।

विज्ञापन
First bring nine men, then vaccine will be given
टीकाकरण: कोरोना की वैक्सीन लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बंजारावाला निवासी पदमेंद्र रावत स्लॉट मिलने के बाद टीका लगवाने पहुंचे। करीब दो बजे टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे तो मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि 10 लोग एकत्र होने तक इंतजार करना पड़ेगा। उस समय केंद्र पर कोई अन्य मौजूद नहीं था। करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद 10 लोग जुटे, तब टीकाकरण शुरू हुआ।

विज्ञापन


नेहरू कॉलोनी निवासी आशीष प्रसून टीकाकरण केंद्र पहुंचे तो वहां अन्य कोई मौजूद नहीं था। कर्मचारियों ने उनसे कहा कि आप नौ लोग और ले आओ तो आपको तुरंत टीका लग जाएगा। नहीं तो 10 लोग इकट्ठा होने के बाद टीकाकरण शुरू होगा। हैरान आशीष काफी देर तक इंतजार करते रहे, जिसके बाद उन्हें टीका लगा।
विज्ञापन


पहले नौ लोग और इकट्ठा करो, तभी आपको भी टीका लगेगा। टीका लगाने के लिए पहुंच रहे लोगों को ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों से इस तरह की बातें सुननी पड़ रही हैं। कर्मचारी वैक्सीन की वायल तभी खोल रहे हैं, जब 10 लोग एकत्र हो रहे हैं। टीके की बर्बादी रोकने के लिए केंद्रों पर यह व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीके की एक वायल में 10 डोज होती हैं। वायल खुलने के बाद जितनी डोज बचती है, वो आमतौर पर खराब हो जाती है। इसके कारण टीके की काफी बर्बादी हो रही थी। बाद में जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने 10 लोगों के एकत्र होने के बाद ही वायल खोलने के निर्देश दिए थे। इसके कारण टीका लगाने पहुंच रहे कई लोगों को परेशान भी होना पड़ रहा है।


विशेषकर उन लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है, जो दोपहर बाद टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। उस समय तक ज्यादातर केंद्रों में भीड़ छंट जाती है। ऐसे में जो लोग टीका लगवाने पहुंच रहे हैं, उन्हें इंतजार करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed