{"_id":"65ad74e8ffe138b3ef021db3","slug":"first-aastha-train-will-leave-from-haridwar-for-ayodhya-instead-of-doon-dehradun-news-c-5-1-drn1030-333873-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Astha Train: 25 को देहरादून के बजाय हरिद्वार से रवाना होगी पहली आस्था ट्रेन, पढ़ें पूरा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya Astha Train: 25 को देहरादून के बजाय हरिद्वार से रवाना होगी पहली आस्था ट्रेन, पढ़ें पूरा रूट
Mon, 22 Jan 2024 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 05:14 PM IST
सार
देहरादून से हरिद्वार तक सिंगल लाइन होने के चलते 18 कोच से अधिक कोच वाली ट्रेन का संचालन दून से कराना रेलवे के लिए बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अयोध्या में रामलला के दर्शन करने वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दून और हरिद्वार से आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। हरिद्वार तक सिंगल लाइन होने के चलते दून से 18 और हरिद्वार से 22 कोच की ट्रेन चलेगी। हरिद्वार से पहली ट्रेन 25 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
दरअसल, देहरादून से हरिद्वार तक सिंगल लाइन होने के चलते 18 कोच से अधिक कोच वाली ट्रेन का संचालन दून से कराना रेलवे के लिए बड़ी चुनौती है। यही वजह है कि रेलवे ने 22 कोच वाली आस्था ट्रेन दून के बजाय हरिद्वार से चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Ram Temple: श्रीराम की लीलाओं से जुड़ी हैं दुनिया की ये सबसे प्राचीन नृत्य नाटिका, लोगों के हृदय में रचा-बसा
विज्ञापन
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, 18 कोच की आस्था स्पेशल ट्रेन दून से और 22 कोच वाली ट्रेन हरिद्वार से चलाने की योजना है। हरिद्वार से 25 जनवरी को रवाना होने वाली पहली ट्रेन हरिद्वार से होते हुए मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, आलमपुर और लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंचेगी।
इसके बाद एक फरवरी को दून से रवाना होने वाली 18 आस्था कोच मुरादाबाद, रामपुर, बरेली से लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। इसके बाद आठ फरवरी को भी हरिद्वार से ही आस्था ट्रेन अयोध्या के लिए निकलेगी।I