फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Crime News: Firing on youth in sitarganj , Admitted in Hospital

उत्तराखंड: सितारगंज में दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को मारी गोली, चार अन्य लोगों को लाठी-डंडों से पीटा

Tue, 12 May 2020 09:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 May 2020 09:46 PM IST
सार

  • 10 राउंड से भी ज्यादा चली गोलियां, गांव में दहशत
  • दो नामजदों समेत कई पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

विज्ञापन
Uttarakhand Crime News: Firing on youth in sitarganj , Admitted in Hospital
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के सितारगंज के बैगुल जलाशय पर मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद हथियारबंद एक पक्ष ने कुंवरपुर गांव में दूसरे पक्ष के युवक और उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की। जिससे एक युवक की छाती में दाहिनी ओर गोली के दो छर्रे जा घुसे। गोलियां चलने से गांव में दहशत फैल गई। हमलावरों ने तलवार और डंडों से भी हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद से गांव में पुलिस ने डेरा डाल दिया है और कई टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन


वहीं, देर रात को युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने गोली मारने के मुख्य आरोपी बिरिया फार्म निवासी अनिल सिंह व सिसैया निवासी उवैश समेत 60-70 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह कुंवरपुर सिसैया निवासी इंदर राम पुत्र कल्लू राम बैगुल जलाशय के पास छप्पर लगाने के लिए घास लेने गया था। वहां मछली पकड़ रहे चार लोगों से उसका विवाद हो गया। इंदर राम की मां प्रेमवती ने बताया कि हमलावरों ने पहले इंदर राम को वहां पीटा और बाद में उसके घर आ धमके। आरोप है कि हमलावरों ने आते ही तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। 10 से ज्यादा राउंड फायर किए गए। इससे उनके बड़े बेटे चंद्रपाल की छाती में दाहिनी ओर गोली के दो छर्रे जा घुसे। हमलावरों ने तलवार और डंडे से भी हमला किया। इसमें प्रेमवती, मोहन स्वरूप पुत्र काली चरन, यशपाल पुत्र परमानंद व बबलू पुत्र मिही लाल भी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएचसी में भर्ती घायलों का डॉ. रविंद्र सिंह ने इलाज किया। गोली लगने से गंभीर चंद्रपाल को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है। इधर, गांव में फायरिंग की सूचना पर कोतवाल सलाहउद्दीन मय पुलिस बल के घटनास्थल पहुंचे और उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। एसपी सिटी देवेंद्र पींचा भी सीओ सुरजीत कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। एसपी सिटी देवेंद्र ने बताया कि फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है।

बेटे से मिलने अस्पताल आ रही मां पर भी बोला हमला

गोली लगने से घायल बेटे का हाल जानने मां प्रेमवती गांव के ही मोहन स्वरूप की बाइक से अस्पताल जा रही थी। जैसे ही वह गांव के पेट्रोल पंप से आगे निकली तो वहां खड़े दो हमलावरों ने उनके साथ वहां भी मारपीट की।

छावनी में बदला कुंवरपुर गांव
कुंवरपुर सिसैया में दिनदहाड़े युवक को गोली मारने की घटना के बाद से दहशत का माहौल है। एसपी देवेंद्र पींचा, सीओ सुरजीत कुमार, कोतवाल सलाहउद्दीन एसएसआई बीएस बिष्ट के अलावा नानकमत्ता थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी सिटी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। शांति भंग करने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed