फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   firing on pee in the field.

खेत में शौच करने पर फायरिंग, छह लोग घायल

Wed, 15 Apr 2015 03:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Apr 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
firing on pee in the field.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की देश में किस तरह धज्जियां उड़ाई जा रही हैं इस घटना से आपको पता चल जाएगा।

विज्ञापन


देहरादून के स्वजल कार्यालय से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित चंद्रबनी क्षेत्र में चल रहे बैसाखी मेले के दुकानदारों के साथ हुई घटना ने स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोल दी।

मेले में आए दुकानदारों के लिए शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं होने पर ये लोग खुले में शौच कर रहे हैं। मंगलवार को किसी प्लाट की तरफ खुले में शौच करने गए दुकानदारों पर एयरगन से छर्रे नहीं बरसाए गए होते तो स्वच्छ भारत अभियान की बड़ी-बड़ी बातों की पोल नहीं खुल पाती।
विज्ञापन


चंद्रबनी क्षेत्र में इन दिनों बैसाखी मेला चल रहा है। करीब 50 साल से उत्तराखंड सहित यूपी के कई दुकानदार यहां अपनी दुकान लगाते आ रहे हैं। मंगलवार से पहले मेले को लेकर उनके अनुभव बेहद अच्छे थे, लेकिन अब उनके दिलों में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरगन से छर्रे बरसाए जाने से डरे हुए हैं दुकानदार

firing on pee in the field.

प्लाट की तरफ खुले में शौच करने गए दुकानदारों पर एयरगन से छर्रे बरसाए जाने से वे काफी डरे हुए हैं। उन्हें भय सता रहा है कि जब तक वे लोग यहां रहेंगे भला शौच करने कहां जाएंगे। दुकानदारों की नाराजगी है कि जब उनसे दुकान लगाने के पैसे लिए जाते हैं तो उन्हें शौचालय की सुविधा मिलनी चाहिए।

वर्षों बीत गए लेकिन अब तक यहां शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसके चलते वे लोग खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। मंदिर समिति का कहना है कि स्वजल में शौचालयों के लिए आवेदन के बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सहारनपुर से मेले में दुकान लगाने आए सुंदर पाल के भतीजे नरेंद्र पर शौच करने के दौरान एयरगन से छर्रे बरसाए जाने से वह काफी सहमा हुआ है। सुंदर पाल बताते हैं कि वे 30 साल से यहां दुकान लगाते आ रहे हैं।

इस तरह की घटना पहली बार हुई। बताते हैं कई बार शौच की व्यवस्था के लिए कहा जा चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शौचालय न होने के चलते खुले में शौच को जाना पड़ता है।

कांवली के रिजवान अहमद 35 साल से यहां दुकान लगा रहे हैं। रिजवान ने कहा चार दिन तक दुकान लगाने के लिए 1100 रुपये जमा किए हैं। इस घटना के बाद जान का खतरा सता रहा है। शौचालय होते तो ऐसी घटना नहीं होती।

एक घंटे देर से लगा भोग

firing on pee in the field.

एयरगन से छर्रे बरसाने की घटना से क्षेत्र के लोग काफी सहमे हुए हैं। आरती के बीच में जब महंत हेमराज को एयरगन से छर्रे बरसाए जाने की जानकारी हुई तो वे भी बेहद घबरा गए। आननफानन आरती पूरी करके वे मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे बाद भगवान को भोग लगाया गया।

महंत ने बताया क्षेत्र में इस तरह की घटना से वे सन्न रह गए, लगा कि किसने किसको मार दिया। जब सबको ठीक देखा तो आकर भगवान का धन्यवाद दिया और भोग लगाया। बोले, इस घटना के बाद मेले में हर साल जैसी रौनक रह पाना संभव नहीं है।

श्मशान भूमि के नाले में शौच करने गए लोगों पर एयरगन से छर्रे बरसाए गए। क्षेत्र में शौचालय बनाए जाने की स्वजल कार्यालय में कई बार मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आज यह घटना यहां दुकान लगाने वालों पर घटी है कल यहां किसी गरीब पर छर्रे बरसाए जा सकते हैं। क्योंकि यहां कई गरीब लोग खुले में ही शौच को जाते हैं। सोमवर को भी खुले में शौच को गए कुछ लोगों पर एयरगन से छर्रे बरसाने की घटना हो चुकी है। इस तरह की घटना से क्षेत्र के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
- महंत हेमराज, गौतम कुंड मंदिर चंद्रबनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed