फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Firing during panchayat hearing two Peoples injured badly in kichha

जिला पंचायत अध्यक्ष के घर पर भरी पंचायत में युवक ने झोंका फायर, दो लोग बुरी तरह घायल

Thu, 01 Nov 2018 08:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, किच्छा 
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, किच्छा  Updated Thu, 01 Nov 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
Firing during panchayat hearing two Peoples injured badly in kichha
firing - फोटो : Demo photo

उत्तराखंड में किच्छा के ग्राम बरा में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार के आवास पर दुकान के किराये को लेकर चल रही पंचायत में एक पक्ष ने तमंचे से फायर कर दिया। फायर मिस होने से किसी को गोली नहीं लगी, लेकिन इस बीच हुए विवाद में दो लोग घायल हो गए। घटना के समय जिला पंचायत अध्यक्ष अपने घर में थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


बता दें कि गांव के प्रेम पाल पुत्र देशराज की बरा के मुख्य बाजार में एक दुकान है, जो किसी व्यक्ति को किराए पर दे रखी है। बताया गया कि किराएदार न किराया दे रहा है और न ही दुकान खाली कर रहा है। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों की जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार के आवास पर पंचायत हुई। इसमें 30 अक्तूबर तक किराए के पैसे देने की लिखित बात तय हो गई।

विज्ञापन

बुधवार को दोनों पक्ष एक बार फिर पंचायत के लिये जिंप अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे। जिपं अध्यक्ष गंगवार ने बताया कि किसी मेहमान के आने के कारण वे अपने ड्राइंग रूम में चले गये तो एक पक्ष के एक व्यक्ति ने फायर झोंक दिया। बताया कि फायर मिस हो जाने से वहां पर खड़े लोग बाल-बाल बच गए। बताया कि आरोपी व उसके साथियों ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया।

यहां पर लोगों के बीच हुए विवाद में दुकान स्वामी प्रेम पाल व उसके ससुर सेवाराम निवासी बरी घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। घटना की सूचना पर पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलभट्टा थानाध्यक्ष वीडी जोशी ने बताया कि फिलहाल उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed