फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Firecracker and dry fruit trade on the radar of the state tax department Dehradun Uttarakhand news

Uttarakhand News: राज्य कर विभाग के रडार पर पटाखा व ड्राई फ्रूट्स व्यापार, 50 करोड़ की जीएसटी वसूली गई

Wed, 15 Oct 2025 12:40 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 15 Oct 2025 12:40 PM IST
सार

राज्य कर विभाग ने टैक्स चोरी के खिलाफ चलाया विशेष अभियान चलाया है। प्रदेश में पटाखा व्यापारियों पर कार्रवाई कर 50 करोड़ की जीएसटी वसूली गई।

विज्ञापन
Firecracker and dry fruit trade on the radar of the state tax department Dehradun Uttarakhand news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe

विस्तार

त्योहारी सीजन में पटाखा व ड्राई फ्रूट्स का व्यापार राज्य कर विभाग के रडार पर है। राज्य कर विभाग ने टैक्स चोरी के खिलाफ प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत प्रदेश में अलग-अलग जिलों में पटाखा व्यापारियों पर की गई कार्रवाई में अब तक 50 करोड़ की जीएसटी वसूली गई है।

विज्ञापन

दीपावली पर्व पर पटाखों व ड्राई फ्रूट्स की मांग को देखते हुए व्यापारियों ने माल का स्टॉक कर लिया है। पटाखा पर 18 प्रतिशत जीएसटी है। प्रदेश में पटाखे व ड्राई फ्रूट्स बाहरी राज्यों से आता है। राज्य कर विभाग की विशेष रूप से पटाखा व ड्राई फ्रूट्स के कारोबार व बाहर से आने वाले माल पर है। बीते सप्ताह के भीतर विभागीय टीमों ने देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार जिले में पटाखा व्यापारियों पर कार्रवाई कर 50 करोड़ की जीएसटी वसूली की है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीपावली का मिला तोहफा, बोनस और महंगाई भत्ता जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट पर बाहर से आने वाले माल वाहक वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा ई-वे बिल ट्रेकिंग के माध्यम से बाहर से आने वाले माल की निगरानी है। अपर आयुक्त अनिल सिंह का कहना है कि राज्य आयुक्त के दिशानिर्देश पर प्रदेश भर में जीएसटी चोरी रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed