फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire in Galogi forest in Mussoorie, half a hectare burnt to ashes

Dehradun News: मसूरी में गलोगी के जंगल में लगी आग, आधा हेक्टेयर जलकर राख

Tue, 16 May 2023 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Fire in Galogi forest in Mussoorie, half a hectare burnt to ashes
मसूरी-देहरादून मार्ग पर गलोगी के निकट जंगल में आग लगने से पैड़-पौधों को काफी नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आधा हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी प्रदीप भंडारी ने बताया कि करीब चार घंटे तक जंगल में आग लगी रही। इससे जंगल में काफी हरियाली को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि गर्मियां आ चुकी हैं, ऐसे में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ती हैं। ऐसे में वन विभाग को पहले से तैयार रहना चाहिए। डीएफओ मसूरी आशुतोष सिंह ने कहा कि आग लगने की सूचना पर वन विभाग की सात सदस्यीय टीम तत्काल मौके पर पहुंची और 45 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग की घटनाओं से निपटने के लिए 100 से अधिक फायर वाचर तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही वायरलैस सिस्टम दुरुस्त किया है। उन्होंने बताया कि उक्त घटना से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सड़क किनारे पिरुल जमा हो गया है, जिससे इस प्रकार की घटनाएं हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed