फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire broke out while loading cardboard in container driver took to fire station three km away Dehradun news

Dehradun: आग की लपटों से घिरे कंटेनर को तीन किमी दूर फायर स्टेशन ले गया चालक, हिम्मत देख हर कोई रह गया भौचक्का

Thu, 09 Feb 2023 01:38 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई
संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 09 Feb 2023 01:38 PM IST
सार

चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कंटेनर में गत्ता लोड करते समय आग भड़क गई। फायर सर्विस को संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन नंबर नहीं लगा। ऐसे में चालक आग की लपटों से घिरे कंटेनर को तीन किमी दूर फायर स्टेशन ले गया।

विज्ञापन
Fire broke out while loading cardboard in container driver took to fire station three km away Dehradun news
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आग की लपटों से घिरे कंटेनर (ट्रक) को चालक सूझबूझ दिखाते हुए करीब तीन किमी हाईवे और औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई की सड़क से होता हुआ फायर स्टेशन ले गया। यहां दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि रामपुर स्थित अब्दुल कबाड़ी के यहां कंटेनर में गत्ता लोड किया जा रहा था। तभी यह घटना घटी।

विज्ञापन


बीती बुधवार रात गत्ता लोड करने के बाद जैसे ही कंटेनर को बंद किया जा रहा था, आचनक धुआं उठने लगा। जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने पानी और रेत से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग और भड़क गई। लोगों ने फायर सर्विस को संपर्क करना चाहा, लेकिन नंबर नहीं लगा। फिर चालक अवनीश पांडेय ने हिम्मत जुटाते हुए जलते हुए कंटेनर को फायर स्टेशन ले जाने का फैसला किया।
विज्ञापन


वह जलते हुए कंटेनर को करीब तीन किमी दून-पांवटा हाईवे के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई की सड़क से होता हुआ सेलाकुई स्थित फायर स्टेशन पहुंचा। जैसे ही दमकल कर्मियों ने गेट पर जलता हुआ कंटेनर देखा, भौचक्के रह गए। बिना देरी किए फायर स्टेशन ऑफिसर रमेश चंद गौतम की की अगुवाई में आग बुझाने में दमकम कर्मी जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

छत के कुछ हिस्से को काटा गया
कंटेनर के चारों तरफ से बंद होने की वजह से ग्राइंडर की मदद से पहले छत के कुछ हिस्से को काटा गया। जहां से पानी की बौछारें कर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग बुझने पर सभी ने राहत की सांस ली। आग से कंटेनर को भी काफी नुकसान पहुंचा। एफएसओ ने बताया कंटेनर में लदे स्क्रैब को रोशनाबाद हरिद्वार ले जाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें...Dehradun Crime: कुल्हाड़ी से कई बार वार कर मजदूर की बेरहमी से हत्या, पत्नी को लेकर विवाद की बात आई सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed