{"_id":"63e47cd8a1c5a0c00402d77c","slug":"dehradun-crime-brutally-killing-a-laborer-by-hitting-him-an-axe-dispute-over-wife-uttarakhand-news-in-hindi-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Crime: कुल्हाड़ी से कई बार वार कर मजदूर की बेरहमी से हत्या, पत्नी को लेकर विवाद की बात आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Crime: कुल्हाड़ी से कई बार वार कर मजदूर की बेरहमी से हत्या, पत्नी को लेकर विवाद की बात आई सामने
Thu, 09 Feb 2023 10:35 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 09 Feb 2023 10:35 AM IST
सार
पुलिस को सुबह एक मजदूर की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या की सूचना मिली। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस अधिक जानकारी जुटा रही है। अभी तक हत्या के पीछे पत्नी को लेकर विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रायपुर के मयूर विहार क्षेत्र में एक मजदूर की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक विजयपाल निवासी मध्यप्रदेश यहां एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता था। उसके साथ में ही हरिराम नाम का मजदूर भी रहता था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों में रात के समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस बीच हरिराम ने वहां रखी कुल्हाड़ी से विजयपाल के मुंह पर वार कर दिया। एक के बाद एक हरिराम ने कई वार कर दिए। इससे विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...अंकिता हत्याकांड: आरोपियों की मर्जी के बगैर नार्को टेस्ट की तैयारी, HC में कसाब-श्रद्धा केस की नजीर देगी पुलिस
विज्ञापन
वहीं हरिराम मौके से भाग निकला। सुबह के वक्त जब पुलिस को सूचना मिली तो मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने थोड़ी देर पहले हत्यारोपी हरिराम को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के बीच पत्नी को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है।