फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Fire broke out in warehouse during welding in Vikas Nagar explosions occurred several times

Dehradun: विकासनगर में वेल्डिंग करते समय गोदाम में लगी आग, कई बार हुआ धमाका

Tue, 17 Sep 2024 03:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 17 Sep 2024 03:49 PM IST
सार

कर्मचारी बाहर निकलकर भागने लगे। सूचना पर बाजार चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता और अग्निशमन विभाग के दो वाहन मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Dehradun News Fire broke out in warehouse during welding in Vikas Nagar explosions occurred several times
दुकान के गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका बस स्टैंड के पास एक गोदाम में वेल्डिंग के दौरान अचानक आग लग गई। ज्वलनशील केमिकल के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान एक के बाद एक जोरदार धमाके हुए। सूचना पर चार अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे। सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमनकर्मियों ने आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया में गोदाम में करीब 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी अग्निशमन विभाग नुकसान का आकलन कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुख्य मार्ग से सटे नगर पालिका बस अड्डे के पास बंसल ट्रेडर्स का हार्डवेयर और मशीनरी का गोदाम है। सोमवार की दोपहर करीब 2.35 बजे गोदाम में वेल्डिंग के दौरान अचानक आग भड़क गई। कर्मचारी बाहर निकलकर भागने लगे। सूचना पर बाजार चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता और अग्निशमन विभाग के दो वाहन मौके पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मियों ने आग को बुझाना शुरू किया। इस बीच गोदाम में धमाके होने लगे। काला धुआं उठने लगा। चौकी प्रभारी ने सेलाकुई अग्निशमन केंद्र से दो और अग्निशमन वाहन बुलवा लिए। शाम करीब चार बजे अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

Rishikesh News: निजी अस्पताल में युवक की मौत, परिजनों ने हंगामा काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एफएसओ पीएस नेगी बताया कि गोदाम में वेल्डिंग के लिए प्रयोग होने वाले केमिकल, पेंट और अन्य ज्वलनशील केमिकल रखे थे। इसी के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed