{"_id":"5e3fa1458ebc3ee5d338b393","slug":"fire-broke-out-in-pattal-store-near-darshani-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: दर्शनी गेट के पास पत्ता स्टोर में आग लगने से हड़कंप, हजारों का माल हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: दर्शनी गेट के पास पत्ता स्टोर में आग लगने से हड़कंप, हजारों का माल हुआ राख
Sun, 09 Feb 2020 11:39 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
पत्ता स्टोर में आग
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में आज सुबह दरबार साहिब के पास दर्शनी गेट बाजार में एक पत्ता स्टोर में आग लग गई। बाजार के बीच आग लगने से वहां दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आग में जलकर दुकान में रखा हजारों रुपये का माल राख हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुबह राजधानी पत्ता स्टोर में आग लगती देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गली काफी संकरी होने के कारण टीम को आग बुझान में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि प्रथमद्श्या आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग पूरी तरह से शांत होने के बाद मुख्य कारणों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन