{"_id":"5c7d485fbdec2213e272dbc7","slug":"fire-broke-out-in-nainital-metropol-hotel-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: मेट्रोपोल होटल में लगी भीषण आग, परिसर का एक भवन जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: मेट्रोपोल होटल में लगी भीषण आग, परिसर का एक भवन जलकर राख
Tue, 05 Mar 2019 07:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 05 Mar 2019 07:52 AM IST
विज्ञापन
मेट्रोपोल होटल में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल में सोमवार की देर रात भीषण अग्निकांड हो गया। शहर के मेट्रोपोल होटल में भीषण आग लग गई। आग होटल के परिसर में बने एक भवन में लगी थी। गनीमत रही कि भवन खाली था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि आग से पूरा भवन जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह भवन पहले सेल टैक्स का कार्यालय होता था। वर्तमान में यह खाली पड़ा था। भवन के अलावा कोई अन्य हानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण असामाजिक तत्वों की गतिविधि बताया जा रहा है।
विज्ञापन
भवन में आग लगता देख लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड और पुलिस को दी। फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है। उधर, रुद्रपुर के सेक्टर 2 में स्थित भगवती प्रोडक्ट कंपनी के एलईडी सेक्सन में भी आग लग गई। कंपनी में प्रोडक्शन नाम मात्र का चल रहा था इसलिए बड़ा हादसा टल गया। दमकल के साथ ही चार वाहन आग बुझाने में जुटे हैं।
विज्ञापन