फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire Broke Out In Bsnl Office nainital

उत्तराखंड: बीएसएनएल कार्यालय में लगी भीषण आग, करीब 45000 कनेक्शनों की सेवा ठप

Sun, 24 Mar 2019 06:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Mar 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
Fire Broke Out In Bsnl Office nainital
आग - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

नैनीताल में बीएसएनएल मुख्यालय में रविवार दोपहर डेढ़ बजे शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। इससे कैरियर ट्रांसमिशन रूम के सभी उपकरण जल गए। तीन गाड़ियों से पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


उपकरण फुंकने से नैनीताल बीएसएनएल मंडल के लगभग 45 हजार मोबाइल, ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन कनेक्शन ठप हो गए हैं। उपकरणों को दोबारा स्थापित करने एवं मरम्मत के लिए हल्द्वानी और अन्य स्थानों से टीमों को बुलाया गया है। अग्निकांड से एक करोड़ रुपये के उपकरण जले हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने मल्लीताल स्थित बीएसएनएल के मुख्यालय में दोपहर लगभग डेढ़ बजे धुआं उठते देखा। इस दौरान मुख्यालय का सायरन भी बज उठा। इस पर बीएसएनएल के टेक्नीशियन हृदयराम ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग और बीएसएनएल के अधिकारियों को गई। इस पर फायरब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

इतना हुआ नुकसान
आग से सीटीआर एवं दो अन्य कमरों में उपकरण फुंक गए। इसके अलावा शौर्य पैनल की केबल भी जल गई। आग से लगभग एक करोड़ रुपये के उपकरण फुंके हैं। साथ ही लगभग 40 हजार मोबाइल, 3500 लैंडलाइन और 1400 ब्रॉडबैंड कनेक्शन समेत लगभग 45 हजार उपभोक्ताओं की सेवाएं ठप हो गई हैं।

कॉलिंग से लेकर इंटरनेट सेवाएं भी हुईं बंद
हादसे के बाद रविवार दोपहर में बीएसएनएल की सभी सेवाएं अचानक ठप हो गईं। काफी देर तक जब सेवाएं दोबारा शुरू नहीं हुई तो लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर वजह पूछी। कुछ लोगों ने बीएसएनएल के कर्मचारियों को फोन किया, लेकिन अधिकतर कर्मचारियों के पास बीएसएनएल के कनेक्शन होने के कारण बात नहीं हो सकी। ऐसे में यह स्थिति क्यों बनी, इसे लेकर दिनभर चर्चा होती रही।

सेवाएं शुरू होने में लगेगा एक-दो दिन का समय
बीएसएनएल नैनीताल मंडल के प्रबंधक विनोद भसीन ने बताया कि काफी उपकरण फुंक गए हैं। मरम्मत कराने का प्रयास किया जा रहा है। अगर उपकरणों की मरम्मत हो गई तो सोमवार से सेवाएं शुरू की जा सकेंगी। अगर नया सेटअप लगाना पड़ा तो दो दिन का समय लग सकता है। हल्द्वानी से ट्रांसमिशन टीम को बुलाया गया है।

बैंक से लेकर सरकारी और निजी कार्यालयों में कामकाज ठप
सरोवर नगरी हेड ऑफिस से जुड़े सभी एक्सचेंज में बीएसएनएल सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं हैं। ऐसे में सरकारी कार्यालयों के साथ ही निजी कार्यालयों में भी कामकाज ठप हो गया है। बैंक, एलआईसी, कलक्ट्रेट समेत लीज लाइन से जुड़े सभी कार्यालयों में इंटरनेट सेवाएं ठप हो गई हैं। रविवार का दिन होने के कारण अधिकतर ऑफिस बंद थे, लेकिन सोमवार को इंटरनेट से जुड़े सभी काम ठप रहेंगे। प्रशासनिक वेबसाइट एनआईसी भी प्रभावित रहेगी। बीएसएनएल के अधिकारी, कर्मचारी रविवार देर शाम तक वैकल्पिक रास्ता निकालने का प्रयास करते रहे, लेकिन समाधान नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed