{"_id":"5e184bc38ebc3e87ea50759e","slug":"fir-in-mussoorie-hotel-basement","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरीः पिक्चर पैलेस के पास एक होटल के बेसमेंट में लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरीः पिक्चर पैलेस के पास एक होटल के बेसमेंट में लगी आग, मचा हड़कंप
Fri, 10 Jan 2020 03:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 10 Jan 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
होटल के बेसमेंट लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी पिक्चर पैलेस के पास एक होटल के बेसमेंट में अचानक आग लग गई। जिस पर फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ब्रेंटवुड होटल के बेसमेंट में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर मसूरी पुलिस और फायर सर्विस के जवान मौके पर पहुंचे। और बमुश्किल आग बुझाई। फिलहाल आग लगने के कारणों पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लगने से अफरा-तफरी
अभी कुछ दिन पहले ही देहरादून के सिद्धार्थ पैराडाइज अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई थी। जानकारी के अनुसार, फ्लैट नंबर 402 गोमती ब्लॉक फोर्थ फ्लोर कर्नल प्रसून सिंह के घर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई थी।
विज्ञापन
लोगों ने घर से धुंआ निकलता देख तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। टीम ने कई घंटे बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि जिस वक्त घर में आग लगी उस वक्त घर में कोई नहीं था। आग लगने से घर का सारा समान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन