फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fine of Rs 3.50 lakh collected for giving goods in polythene in Dehradun

Dehradun News: देहरादून में पाॅलिथीन में सामान देने पर वसूला 3.50 लाख का जुर्माना

Sat, 01 Jun 2024 05:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 3.50 lakh collected for giving goods in polythene in Dehradun
सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर नगर निगम की टीम ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने नौ क्विंटल से ज्यादा पाॅलिथीन जब्त करने के साथ 3.5 लाख का जुर्माना वसूला। कार्रवाई से पालीथीन में सामान देने वालों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना के नेतृत्व में निगम की पांच टीम ठीक सुबह सात बजे निरंजनपुर मंडी के बाहर पहुंची। छापामार कार्रवाई में पूर्व से चिह्नित किए गए पांच स्थलों पर छापा मारा। जहां से कुल सात बड़े दुकानदारों से साढ़े नौ क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की गई। दो अन्य राहगीरों से पालीथीन की खरीद-फरोख्त पर कार्रवाई करने के साथ कुल सात लोगों से 3,50,100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई शुरू होते ही मंडी परिसर में व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। टीम में सेनेटरी इंस्पेक्टर राजेश बहुगुणा, मनोज, राजेश, पुष्पा रौथान, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कई दिनों से रखी जा रहीं थी निगाहें
निगम के कर्मचारी कई दिनों से सब्जी मंडी पर निगाहें रखे हुए थे। पहले ये देखा गया कि कौन सबसे ज्यादा पाॅलिथीन का प्रयोग कर रहा है। इसके बाद टीम ने रणनीति बनाई। पांच टीमों का गठन किया गया। जिसमें दो बड़े पिकअप, दो बोलेरो वाहन उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा पांच सेनेटरी इंस्पेक्टर, 10 सुपरवाइजर और 20 पर्यावरण मित्रों की ड्यूटी लगाई गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed