फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Financial Fraud Unit formed in STF to prevent financial frauds: Javalkar

Uttarakhand: वित्तीय धोखाधड़ी पर अब ऐसे लग सकेगी रोक, एसटीएफ में फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट का हुआ गठन

Mon, 15 Dec 2025 08:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2025 08:10 PM IST
सार

बैठक में  तय किया गया कि आम जनता को जागरूक करने व वित्तीय धोखाधड़ी से सावधान रहने के लिए इन कंपनियों की सूची को राज्य एवं जिला स्तर की सरकारी वेबसाइटों पर अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन
Financial Fraud Unit formed in STF to prevent financial frauds: Javalkar
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

वित्तीय धोखाधड़ी रोकने के लिए एसटीएफ में फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट का गठन किया गया। सचिव वित्त जावलकर ने इस यूनिट में साइबर विशेषज्ञों के साथ बैंकिंग व वित्तीय संस्थानों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


सोमवार को सचिवालय में वित्त सचिव की अध्यक्षता में भारतीय रिजर्व बैंक की राज्यस्तरीय समन्वय समिति की वित्तीय धोखाधड़ी की रोकथाम से संबंधित उप समिति की बैठक हुई। जावलकर ने कहा वित्तीय धोखाधड़ी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए संबंधित विभाग और संगठन बेहतर समन्वय के साथ काम करें। उन्होंने मोबाइल एप के माध्यम से होने वाली वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए पुलिस विभाग को तकनीक विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए सुझाव दिया गया कि पुलिस कमांड सेंटर में साइबर क्राइम इकाई एवं बैंक प्रतिनिधि संयुक्त रूप से कार्य करें, जिससे वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में धन की शीघ्र रिकवरी संभव हो सके। धोखाधड़ी करने वालों के माध्यम से धन निकासी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। बैठक में बताया गया कि हरियाणा में इस मॉडल को अपनाने से बैंकिंग चैनलों के अलावा अन्य माध्यमों से धन अंतरण में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: विनीत कुमार गुप्ता बने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री उत्तराखंड के अध्यक्ष


बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में वर्तमान में कुल 281 कंपनियां कार्यरत हैं। जिनका सत्यापन संबंधित नियामक संस्थाओं के माध्यम से किया जाता है। तय किया गया कि आम जनता को जागरूक करने व वित्तीय धोखाधड़ी से सावधान रहने के लिए इन कंपनियों की सूची को राज्य एवं जिला स्तर की सरकारी वेबसाइटों पर अपलोड किया जाएगा। लोनी अर्बन मल्टी-स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी पर धोखाधड़ी के मामलों में राज्य में 14 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसकी सीबीआई कर रही है।

बैठक में संयुक्त सचिव गृह गजेंद्र सिंह, भारतीय रिजर्व बैंक की महाप्रबंधक नीता, अपर निबंधक सहकारिता ईरा उप्रेती, पुलिस उपाधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग नीरज सेमवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक एसटीएफ कुश मिश्रा, बैंकिंग सलाहकार ( वित्त) नरेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed