फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Film actress Kriti Sanon met CM Pushkar Singh Dhami in Dehardun

उत्तराखंड: फिल्म अभिनेत्री कृति सेनन ने सीएम धामी से की मुलाकात, बोलीं-यहां शूटिंग को लेकर हूं बहुत उत्साहित

Sun, 24 Sep 2023 12:37 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 24 Sep 2023 12:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी ने कृति सेनन को फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि उत्तरखंड फिल्म विकास परिषद की नई फिल्म नीति भी बनकर तैयार है और इस नई नीति में फिल्मों को पहले से अधिक अनुदान की राशि को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Film actress Kriti Sanon met CM Pushkar Singh Dhami in Dehardun
फिल्म अभिनेत्री कृति सेनन ने सीएम से की मुलाकात - फोटो : amar ujala

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कृति सेनन फिल्म शूटिंग के सिलसिले में देहरादून पहुंची। उन्होंने फिल्म लेखिका कनिका ढिल्लन के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान सेनन बोलीं, मैं उत्तराखंड की शानदार लोकेशन में शूटिंग को लेकर बहुत उत्साहित हूं।

विज्ञापन

निर्माता कनिका ढिल्लन ने बताया कि पहले “दो पत्ती” का शूट हिमाचल में होने वाला था और लेकिन बाद में टीम ने उत्तराखंड आने का मन बनाया। उन्होंने कहा उत्तराखंड में और भी ऐसे खूबसूरत शूटिंग लोकेशन हैं, जिनको वे अपनी आने वाली फिल्मों में शामिल करेंगी। उनकी रेकी टीम देहरादून के आस-पास और भी शूटिंग लोकेशंस को देखने के लिए निकली है।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...मन की बात: पीएम मोदी ने नैनीताल की घोड़ा लाइब्रेरी को सराहा, पहाड़ों की चलती फिरती लाइब्रेरी की जानें खासियत

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कनिका ढिल्लन और कृति सेनन को इस फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि उत्तरखंड फिल्म विकास परिषद की नई फिल्म नीति भी बनकर तैयार है और इस नई नीति में फिल्मों को पहले से अधिक अनुदान की राशि को शामिल किया गया है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म और वेब सीरीज को भी अनुदान के साथ-साथ अन्य पुरस्कारों को भी प्रोत्साहन के रूप में शामिल किया गया है। इस दौरान फिल्म विकास परिषद के सीईओ और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed