यहां कूड़े को लेकर दर्ज हुआ मुकदमा, पूरा मामला पढ़ेंगे तो ऐसा करने की कभी नही सोचेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़ा डालने को लेकर यहां मुकदमा दर्ज हो गया। इसके बाद अब ऐसा करने से पहले आप भी सौ सोचेंगे। हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के गंगदासपुर गांव में घर में कूड़ा डालने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई।
एक पक्ष की महिला समेत पांच लोगों ने पति- पत्नी को लाठी-डंडों से पीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गंगदासपुर गांव निवासी मनोहर सिंह पुत्र बालचंद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 मई को वह और उसकी पत्नी घर पर बैठी हुई थी। इसी बीच उनके पड़ोस की सुदेशना पत्नी कैलाश ने अपनी छत से कूड़े से भरा तसला उनके घर के आंगन में फेंक दिया।
मनोहर का आरोप है कि जब उनकी पत्नी ने आंगन में कूड़ा डालने का विरोध किया तो बताया जाता है कि इस पर सुदेशना देवी अपने बेटे त्रिलोक और ओम सिंह पुत्रगण कैलाश व अपने पति कैलाश पुत्र सीताराम तथा गांव के ही राजवीर पुत्र छजमल के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पर चढ़ आए तथा उन्होंने उसे व उसकी पत्नी को लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मनोहर ने आरोपियों के खिलाफ लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल अमरचंद शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।