{"_id":"682650d1d5780bf7440ce146","slug":"fierce-fighting-between-two-parties-in-land-dispute-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-691460-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: केदारावाला में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: केदारावाला में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट
Fri, 16 May 2025 02:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 16 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर थाना क्षेत्र के केदारावाला में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक महिला पाठल से हुए हमले से घायल हो गई। एक गर्भवती महिला को भी चोटें आईं हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के 21 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और अन्य धाराओं में क्राॅस मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में केदारावाला निवासी महमूदा ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रही थी। इस दौरान महफूज, उसकी पत्नी तरन्नुम, भाई शौकत अली, नवाब अली, इस्लाम, महमूद, बेटों की पत्नी साजिदा, रुकसाना, मनीबा, बेटों के बेटे जावेद, नासिर, समीर, दानिश, बिलाल, दानिश की पत्नी रंजीना, बहन सितारा बेगम ने उनके ऊपर लाठी डंडों और पाठल से जानलेवा हमला किया। सभी ने उनके साथ गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। सभी ने अगले दिन खेत में आने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि उनके पेट पर लात मारी गई। तरन्नुम उनकी गर्दन पर पाठल मारने लगी। बचाव करने पर पाठक उनके हाथ पर लग गई। हाथ में गंभीर चोटें आईं हैं। बताया कि सभी ने उनके बेटे को भी मारा। तीन दिन पहले उनके पति गुलाम नबी का हर्निया का ऑपरेशन हुआ था। उन्हें भी पत्थर फेंके गए। वहीं, दूसरे पक्ष से तरन्नुम ने बताया कि वह अपने घर के पास ही अपने खेत में सफाई कर रही थी। बताया कि आबिद, जुनैद नौमान, मुद्दा और खुर्शीदा ने उन्हें जमीन को अपनी बताते हुए हटने के लिए कहा। आए दिन ये लोग जमीन को लेकर बोल चाल करते रहते हैं। बताया कि पांचों ने मिलकर उन्हें लात, घूसों और डंडों से मारा। वह गर्भवती हैं। उनके पेट में बहु दर्द हो रहा है। उन्हें चिंता है कि उनके बच्चे को कुछ हो न जाए। बताया कि सभी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घर में आग लगाकर जिंदा जलाने की बात कह रहे हैं। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के 21 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और अन्य संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन