फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   female student suicide in hostel

गढ़वाल केंद्रीय विवि के हॉस्टल के कमरे में मिला छात्रा का शव, सनसनी

Tue, 19 Sep 2017 08:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Sep 2017 08:42 AM IST
female student suicide in hostel
suicide

गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित महिला हॉस्टल में एक छात्रा अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से झूलती मिली। छात्रावास अधीक्षक और अन्य छात्राएं उसे तत्काल बेस अस्पताल ले गईं, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने छात्रा के कमरे को सील कर दिया है। गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मंगलवार को विश्वविद्यालय में अवकाश घोषित किया है।



छात्रावास की अधीक्षक डा. पूनम सकलानी के अनुसार सोमवार शाम को सभी छात्राएं अपने कमरों से बाहर गई थीं। शाम सात बजे के करीब जब सभी छात्राएं कमरों में लौटीं तो एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफ ी देर आवाज देने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो छात्राओं ने इसकी सूचना उन्हें दी। वह मौके पर पहुंचीं और दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई, लेकिन जब दरवाजा अंदर से नहीं खोला गया तो उन लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। 

अंदर का नजारा देख दंग रह गए सभी

female student suicide in hostel
police inquiry in hospital

कमरे के अंदर उन्होंने देखा कि बी फार्मा तृतीय वर्ष की छात्रा अमृतग्राम गुमानीवाला ऋषिकेश निवासी सिरीन पंवार (21) पुत्री बृजपाल सिंह चुन्नी के सहारे पंखे पर लटकी हुई थी। उन्होंने छात्रा को नीचे उतारा और उसे बेस अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है। अस्पताल में विवि और पुलिस प्रशासन के अधिकारी, मुख्य छात्रावास अधीक्षक पीएम सकलानी मौजूद थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed