फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: February Month Hot Weather broke last year 2019 Record

देहरादून: फरवरी की गर्मी ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड, उमस ने भी किया परेशान

Fri, 14 Feb 2020 03:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Feb 2020 03:31 PM IST
सार

  • बृहस्पतिवार को 29.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया राजधानी दून का तापमान, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी

विज्ञापन
Dehradun: February Month Hot Weather broke last year 2019 Record
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

राजधानी देहरादून में गर्मी ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार को दून और आसपास के इलाकों में जबरदस्त गर्मी पड़ी। फिलहाल दिन और रात का तापमान सामान्य से काफी अधिक बना हुआ है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शहर के ज्यादातर इलाकों में सुबह से तेज धूप खिली रही। दोपहर होते-होते धूप काफी तेज हो गई। इससे तापमान में खासी बढ़ोतरी हुई और लोगों को गर्मी व उमस से दो-चार होना पड़ा। इस वर्ष सर्दियों के बाद बृहस्पतिवार को अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन


पिछले साल दून में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री तक ही पहुंचा था। वहीं, रात का तापमान भी 9.8 डिग्री तक पहुंच गया। इससे रात की ठंडक में भी काफी कमी आई। अधिकतम तापमान जहां सामान्य से आठ डिग्री अधिक, वहीं न्यूनतम तापमान एक डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले वर्ष 2018 में फरवरी का तापमान 29.5 डिग्री तक पहुंचा था। 2017 में फरवरी का सबसे ज्यादा तापमान 28.4, 2016 में 28.5, 2015 में 23.2, 2014 में 25.4, 2013 में 25.9, 2012 में 27.4, 2011 में 27.5 और 2010 में 29.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। ओवरऑल रिकॉर्ड 25 फरवरी 2006 का है, जब दून में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री तक पहुंच गया था। 

आज भी रही तेज धूप
राजधानी दून और आसपास के इलाकों में आज भी तेज धूप रही। इससे लोगों को दिन में गर्मी और उमस से जूझना पड़ा। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे ठंड में कमी आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed