फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fear of disaster in chardham yatra

बदरीनाथ: तीर्थयात्रियों में दिखा आपदा का खौफ

Thu, 03 Jul 2014 11:31 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Thu, 03 Jul 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
fear of disaster in chardham yatra

बदरीनाथ हाईवे के बाढ़ में बहने से बदरीनाथ धाम में फंसे अधिकांश तीर्थयात्रियों के चेहरों पर आपदा का खौफ साफ नजर आया। हालांकि कई तीर्थयात्री बदरीनाथ की आस्था से लबरेज भी नजर आए।

विज्ञापन


दिल्ली से अपने परिवार के साथ पहुंचे धनंजय शर्मा का कहना है कि बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश को देखते हुए आपदा का डर सताने लगा था। हमें बुधवार दोपहर को लौटना था, लेकिन हाईवे अवरुद्ध होने से बदरीनाथ में ही रुकना पड़ा।
विज्ञापन


अपने 12 सदस्यीय परिवार के साथ बदरीनाथ में फंसे रहे दिल्ली के ही तीर्थयात्री सुबोध शर्मा का कहना है कि वे मंगलवार को बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे थे। लेकिन हाईवे बंद होने से उनका परिवार धाम में ही फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबोध का कहना है कि आपदा के दौरान यात्रा करना दिक्कतों से भरा है।

धाम में भी लगने लगा डर

fear of disaster in chardham yatra

गुजरात के कपिल भाई और शेखर पटेल का कहना है कि बदरीनाथ की अटूट आस्था के आगे आपदा कहीं नहीं टिकती है। बुधवार को जैसे ही सुना कि सड़क बंद हो गई है तो हम बदरीनाथ मंदिर में पहुंच कर भजन-कीर्तन में लग गए। बदरीनाथ में बिताए समय का पता ही नहीं चल पाया।

बृहस्पतिवार को हाईवे खुलने के बाद बदरीनाथ से लौटे यूपी के सुनीत शर्मा, कमल यादव और मयंक उपाध्याय का कहना है कि बारिश से बदरीनाथ धाम में डर लगने लगा था।

संचार सेवा सुचारु होने से अपने घरों में कुशलता की सूचना दी। हाईवे खुलने के बाद सकुशल वापस लौट रहे हैं।

मौसम अपडेट लेकर ही निकल रहे यात्री

fear of disaster in chardham yatra

अपनी मां और पत्नी को लेकर बदरीनाथ पहुंचे बंगाल के अतुल मुखर्जी का कहना है कि उत्तराखंड में मौसम का अपडेट लेने के बाद ही यात्रा शुरू की थी। लेकिन यहां दोपहर बाद हो रही बारिश से दिक्कतें आ रही हैं।

तीर्थयात्रियों का कहना था कि पुलिस ने हाईवे बंद होने पर उन्हें पहले ही सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया था।

कुछ यात्रियों का कहना था कि हाईवे बंद होने के बाद वे बदरीनाथ या जोशीमठ वापस चले गए। ऐसे में खाने-पीने या ठहरने की कोई दिक्कत नहीं हुई। हालांकि रास्ता ज्यादा समय तक बंद रहता तो मुश्किल होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed