फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   FDA Raids in dehradun adulterated Paneer made from milk powder and vegetable oil acid used to set

मिलावटखोरों पर एफडीए की सख्ती: मिल्क पाउडर और वनस्पति तेल से बनाते थे पनीर, जमाने के लिए एसिड का प्रयोग

Sun, 28 Sep 2025 10:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Sep 2025 10:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य कारोबार में लापरवाही और मिलावट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
 

विज्ञापन
FDA Raids in dehradun adulterated Paneer made from milk powder and vegetable oil acid used to set
एफडीए का छापा - फोटो : उत्तराखंड सूचना विभाग

विस्तार

उत्तराखंड खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) की ओर से त्योहारी सीजन में विशेष अभियान चलाकर प्रदेश भर में मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। विभाग जांच में खुलासा हुआ कि हरिद्वार जिले के भगवानपुर में मिल्क पाउडर व वनस्पति तेल से पनीर बना कर जमाने के लिए एसिड का प्रयोग किया जाता था। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि खाद्य कारोबार में लापरवाही और मिलावट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


UKSSSC: पेपर लीक प्रकरण पर बोले सीएम धामी; छात्रों के हित में जो होगा करेंगे, सीबीआई जांच से भी परहेज नहीं

Trending Videos

कुमाऊं मंडल में जांच के लिए भेजे 200 खाद्य सैंपल
कुमाऊं मंडल के तहत नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व चंपावत जिले में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 200 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए। कार्रवाई के समय 100 किलो से अधिक घटिया खाद्य सामग्री को नष्ट किया गया। वहीं, गढ़वाल मंडल के तहत उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी जिले में दुकानों का निरीक्षण कर सैंपल एकत्रित किए गए।

हरिद्वार में छापामार कर पकड़ी नकली पनीर
एफडीए की टीम ने हरिद्वार जिले के भगवानपुर में छापामार कर नकली पनीर पकड़ा है। जांच में पाया गया कि मिल्क पाउडर व वनस्पति तेल से पनीर बनाने के बाद उसे जमाने के लिए एसिड का प्रयोग किया जाता था। मिलावट पर दो पनीर व एक दूध का नमूना जांच के लिए लैब भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed