पांच बच्चों के बाप को चार बच्चों की मां से हुआ इश्क, घरबार छोड़कर हुए फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में एक ग्रामीण और महिला पर अधेड़ उम्र में इश्क का ऐसा जुनून सवार हुआ कि दोनों अपने पति, पत्नी व बच्चों को छोड़कर लापता हो गए। ग्रामीण पांच बच्चों का पिता है तो महिला चार बच्चों की मां है। पति के लापता होने पर परिवार के गुजर बसर का संकट पैदा होने पर उसकी पत्नी ग्रामीणों से पति को ढूंढने की गुहार लगा रही है।
हरिद्वार के झबरेड़ा के एक गांव का एक व्यक्ति एक फैक्ट्री में काम करता था। इसी दौरान वह मंगलौर क्षेत्र के एक गांव की महिला के संपर्क में आया जो इसी फैक्ट्री में काम करती थी।
काम करने के दौरान बढ़ी दोनों में नजदीकियां
फैक्ट्री में काम करने के दौरान दौरान दोनों में गहन मित्रता हो गई। नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि दोनों एक दूसरे के साथ रहने की सोचने लगे। पिछले दिनों फैक्ट्री श्रमिक अपनी पत्नी व पांच बच्चों को छोड़कर महिला के साथ लापता हो गया।
महिला का पति जहां खुद बच्चों की देखभाल कर अपने स्तर से पत्नी की खोज कर रहा है वहीं लापता हुए ग्रामीण की पत्नी के सामने पांच बच्चों के पालन पोषण का संकट पैदा हो गया। महिला ग्रामीणों से अपने पति को ढूंढने की गुहार लगा रही है। फिलहाल मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है।
छेड़खानी के मामले में मैनेजर हिरासत में
लाठरदेवा हुण की एक फैक्ट्री में कार्यरत महिला श्रमिक से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन भी आरोपी मैनेजर को हिरासत में रखा।
युवती के परिजनों ने बृहस्पतिवार को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मैनेजर ने महिला श्रमिक को बहाने से अपने कमरे में बुलाकर छेड़छाड़ की है। परिजनों और ग्रामीणों ने फैक्ट्री में हंगामा भी किया था। पुलिस ने बमुश्किल मैनेजर को भीड़ से बचाया था। एसओ विक्रम सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।