फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Father Arrested for Molesting and Assaulting his minor daughter in uttarkashi

नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पत्नी ने दी थी तहरीर

Thu, 19 Sep 2019 09:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी) 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी)  Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Sep 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
Father Arrested for Molesting and Assaulting his minor daughter in uttarkashi
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़ तहसील क्षेत्र स्थित एक गांव में पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी की मां द्वारा दी गई तहरीर पर कार्रवाई करते हुए राजस्व पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक कुसुमलता पंवार ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र के एक गांव की महिला ने राजस्व चौकी पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि बीते 16 सितंबर की रात करीब दस बजे उसके पति ने उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट की।
विज्ञापन


घटना की भनक लगते ही परिजनों ने नाबालिग लड़की को किसी तरह पिता के चंगुल से छुड़ाया। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट व जेजे एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पिता को घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में एक युवती से छेड़छाड़

यूपी से सटे कोटद्वार के किशनपुर में झंडीचौड़ पश्चिमी के जंगल में एक युवती से छेड़छाड़ के मामले की कलालघाटी चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर, डिप्टी रेंजर के साथ मारपीट के मामले में एक तहरीर बिजनौर के मंडावली थाने में दी गई है, जिसकी जांच शुरू हो गई है।


कलालघाटी चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा ने बताया कि मंगलवार को झंडीचौड़ पश्चिमी की एक युवती ने यूपी के बिजनौर वन प्रभाग की साहनपुर रेंज में तैनात एक डिप्टी रेंजर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।

 

डिप्टी रेंजर ने मामले को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच की गुुहार कोतवाली पुलिस से लगाई है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। उधर, बिजनौर के मंडावली थाने के थानाध्यक्ष संदीप त्यागी ने बताया कि छेड़छाड़ का घटनास्थल झंडीचौड़ होने के कारण मामला उत्तराखंड पुलिस के क्षेत्राधिकार का है। डिप्टी रेंजर की ओर से साहनपुर वन चौकी में उनके साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट की तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed