फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fast track court for sexual assault case hearing in uttarakhand

उत्तराखंड: अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सकेगी दुष्कर्म मामलों की जल्द सुनवाई

Sun, 30 Dec 2018 11:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Dec 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
fast track court for sexual assault case hearing in uttarakhand
court

प्रदेश में महिलाओं से दुष्कर्म के मामलों में आरोपियों को शीघ्रता से सजा दिलाने के लिए राज्य में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन हो सकता है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संकेत दिए हैं कि इस प्रस्ताव पर विचार हो रहा है।

विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड की महिलाओं पर अपराध का ग्राफ  तेजी से बढ़ा है। महिला दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले ही दिनों कर्णप्रयाग में गैंग रेप के एक मामले से पहाड़ दहल गया।
विज्ञापन


हाल ही हरिद्वार में तीन युवकों ने एक युवती को हवस का शिकार बनाया। प्रदेश में बढ़ रहे महिला दुष्कर्म के बाद बिगड़ रहे माहौल से प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी प्रश्न खड़े हो रहे हैं। ऐसे मामलों में आरोपियों को सजा दिलाने के लिए सरकार पर फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का भी लगातार दबाव बनता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत में संकेत दिए हैं कि सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने और अपराधियों को सजा दिलवाने को लेकर गंभीर है।  

दुष्कर्म के मामले
2016    2017    2018
335    390        488

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed