फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Farmers will get cheaper loans from October 01

सरकार ने किसानों को दिया दीवाली का तोहफा, एक अक्तूबर से मिलेगी यह सुविधा

Thu, 28 Sep 2017 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 28 Sep 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
Farmers will get cheaper loans from October 01

सरकार ने क‌‌िसानों को दीवाली से पहले ही एक खास तोहफा द‌िया है। एक एक्टूबर से प्रदेश के क‌िसानों को यह सुव‌‌िधा म‌िलने जा रही है। ज‌िससे क‌िसानों को बड़ी राहत म‌िल सकेगी। 

विज्ञापन

प्रदेश के लघु, सीमांत एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले किसानों के लिए सस्ते ऋण का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे किसानों को दो फीसदी की ब्याज दर पर एक लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन


कैबिनेट के फैसले के बाद बुधवार को इस संबंध में शासनादेश (जीओ) जारी कर दिया गया है। किसानों को सस्ता ऋण देने की योजना का आगाज एक अक्तूबर को पीठसैंण से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िलेगा इतना लोन

Farmers will get cheaper loans from October 01

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में 19 जुलाई को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया था कि लघु, सीमांत और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले किसानों को दो फीसदी की ब्याज दर पर एक लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। 

किसानों को ये ऋण सहकारी समितियों, जिला सहकारी बैंक और राज्य सहकारी बैंक की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के तहत एक परिवार के एक सदस्य को ही सस्ते ऋण का लाभ दिया जाएगा। 

छह सितंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में किसानों को सस्ता ऋण उपलब्ध कराने की योजना को मंजूरी दे दी गई थी। इसके बाद बुधवार को सहकारिता सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed