फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Farmers Protest in uttarakhand : farmer governor house march, police stopped them

कृषि कानून : उत्तराखंड के किसानों ने देहरादून में किया राजभवन कूच, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका

Sat, 26 Jun 2021 02:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 26 Jun 2021 02:12 PM IST
सार

कृषि कानून रद्द कराने की मांग के लिए शुरू हुए किसान आंदोलन को सात महीने पूरे हो गए हैं।

विज्ञापन
Farmers Protest in uttarakhand : farmer governor house march, police stopped them
किसान धरने पर बैठ गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि कानून के विरोध में उत्तराखंड के किसानों ने देहरादून स्थित गांधी पार्क के पास प्रदर्शन किया। शनिवार को इस दौरान किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। यहां से उन्होंने राजभवन कूच किया। 

विज्ञापन


पुलिस द्वारा किसानों को हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया
राजभवन कूच करने पहुंचे किसानों को पुलिस द्वारा हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया। जिसके बाद किसान वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान मौके पर अधिकारी पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया गया। यहां से पुलिस किसानों को गिरफ्तार कर ले गई।
विज्ञापन


किसान आंदोलन को हो गए सात महीने पूरे
कृषि कानून रद्द कराने की मांग के लिए शुरू हुए किसान आंदोलन को सात महीने पूरे हो गए हैं। शनिवार को चंडीगढ़ में 32 किसान संगठनों ने राजभवन की तरफ कूच किया। दोपहर करीब पौने एक बजे किसान पंचकूला के नाडा साहिब गुरुद्वारा से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाली से किसानों ने अंब साहिब से यादविंदर चौक की तरफ किया कूच
वहीं मोहाली से किसानों ने अंब साहिब से यादविंदर चौक की तरफ कूच किया। इस दौरान किसान नेता रुलदू सिंह ने कहा कि आज के दिन इंदिरा गांधी की तरफ से इमरजेंसी लगाई गई थी। उसे याद करते हुए यह मोर्चा निकाला जा रहा है।

अब तक 30 हजार से ज्यादा किसानों का टिकट
यादविंदर चौक पर किसानों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए। किसान नेता रणजीत सिंह ने कहा कि हमने 5000 तक के किसानों का टिकट सोचा था, लेकिन अब तक 30 हजार से ज्यादा किसानों का टिकट हो चुका है। दोपहर करीब एक बजे किसान चंडीगढ़ बॉर्डर पर पहुंचे। 


किसान बैरिकेड तोड़कर चंडीगढ़ में घुस गए
बॉर्डर पर चंडीगढ़ पुलिस ने पूरी तरह बैरिकेडिंग की है और पानी के टैंकर भी तैनात हैं। वहीं किसानों ने बॉर्डर पर बैरिकेडिंग हटा दी। जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने किसानों पर पानी की बौछार कर दी। किसान बैरिकेड तोड़कर चंडीगढ़ में घुस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed