{"_id":"694956d065722ff27a01a9db","slug":"farmers-conference-to-be-held-on-december-29-in-gochar-chamoli-dehradun-news-c-5-drn1043-862235-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चमोली के गोचर में 29 दिसंबर\nको होगा किसान सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चमोली के गोचर में 29 दिसंबर को होगा किसान सम्मेलन
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने बैठक कर ली तैयारियों की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 29 दिसम्बर को चमोली के गोचर में प्रस्तावित किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
कैंप कार्यालय में हुई बैठक में कृषि मंत्री ने कहा, किसान सम्मेलन की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुचारु रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा, यह सम्मेलन किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण मंच होगा, जहां कृषकों से सीधा संवाद किया जाएगा। सम्मेलन का प्रदेश के 95 विकासखंडों में लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। बैठक में कृषि एवं उद्यान महानिदेशक वंदना सिंह, निदेशक उद्यान सुंदरलाल सेमवाल, संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार, निदेशक बागवानी मिशन महेंद्र पाल, रतन कुमार आदि मौजूद रहे।