फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   farmer dies due to heart attack after bank notice in khatima

बैंक ने किसान पर कर्ज उतारने के लिए बनाया दबाव, हार्ट अटैक से हुई मौत

Sat, 09 Sep 2017 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा Updated Sat, 09 Sep 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
farmer dies due to heart attack after bank notice in khatima

ग्राम सभा चंदेली के मैनियापट्टी निवासी 65 वर्षीय किसान राधा कृष्ण की बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे हृदयाघात से निजी अस्पताल में मौत हो गई। किसान पर तीन बैंकों का कर्ज था।

विज्ञापन


दो बैंकों से आरसी कट चुकी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि कर्ज वसूली के लिए बैंक के दबाव बनाने से किसान को सदमा लगा है। घटना से कुछ समय पहले ही वसूली के लिए किसी का फोन आया था।  
विज्ञापन


राधा कृष्ण पर नैनीताल अल्मोड़ा ग्रामीण बैंक झनकट का सात लाख पांच हजार 447 और ऊधमसिंह नगर कोआपरेटिव बैंक खटीमा का 66 हजार 723 बकाया था। वसूली नहीं होने पर दोनों बैंकों से आरसी काटी गई थी, जबकि एसबीआई शाखा खटीमा का ब्याज के अतिरिक्त 2 लाख 51 हजार 103 मूल रकम शेष थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पौत्र रविंद्र कुमार ने बताया कि एसबीआई वसूली को लेकर दबाव बना रहा था। राधा कृष्ण के पास दोपहर 2 बजकर 53 मिनट पर मोबाइल नंबर 8958489115 से फोन आया, जिसमें तत्काल पैसा जमा करने बैंक आने को कहा गया।

उस समय वह बाइक से शहर से गांव आ रहे थे। उनके असमर्थता जताने पर फोनकर्ता ने अपने बेटे को भेजने को कहा। घर पहुंचने पर उनकी तबियत बिगड़ गई। तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

अब तक  तीन कर्जदार किसानों की हो चुकी मौत

farmer dies due to heart attack after bank notice in khatima

मृतक किसान के सात बेटे हैं। दो अलग रहते हैं। पांच संयुक्त परिवार में रहते हैं। उनके पास पांच एकड़ जमीन है। रविंद्र ने बताया कि एसबीआई से 2010 में किसी दलाल के माध्यम से कर्ज लिया था, जिसमें उन्हें पांच लाख रुपये के बजाय महज ढाई लाख रुपये ही मिले थे, जबकि वह चार साढ़े चार लाख रुपये अदा कर चुके हैं।

पीड़ित परिवार ने यह भी बताया कि वसूली का दबाव बनाने वाला एसबीआई कर्मचारी राजस्व विभाग की टीम के साथ घर पर आया था। उसने संयुक्त परिवार का फोटो भी खींचा था। इधर, इस मामले में एसबीआई के शाखा प्रबंधक युधिष्ठिर गौतम का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन देर शाम तक उनसे बात नहीं हो सकी। 

तहसील क्षेत्र में अब तक तीन कर्जदार किसानों की मौत कर्ज के दबाव में हो चुकी है। किसान नेता प्रकाश तिवारी ने बताया कि इससे पहले रामअवतार ने फांसी लगाई थी तो भजन सिंह की हृदयगति रुकने से मौत हुई थी। गदरपुर व सितारगंज में भी किसानों की मौत हुई है। तिवारी ने सरकार से अन्य प्रदेशों की तरह किसानों के कर्ज माफी की मांग की है। किसान व बसपा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं, जिससे किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहा है। सरकार को कर्जमाफी करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed