फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Family members of patients referred from Uttarakhand to Delhi will get the facility to stay

उत्तराखंड: दिल्ली रेफर मरीजों के तीमारदारों को मिलेगी ठहरने की सुविधा, आवास के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

Sat, 23 Sep 2023 11:21 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 23 Sep 2023 11:21 AM IST
सार

बीमारियों के बेहतर इलाज की सुविधा न होने पर मरीजों को दिल्ली के बड़े अस्पतालों में रेफर किया जाता है, लेकिन मरीज के साथ रहने वाले तीमारदारों को ठहरने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब प्रदेश सरकार मरीज के साथ अटेंडेंट (तीमारदार) को ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है।

विज्ञापन
Family members of patients referred from Uttarakhand to Delhi will get the facility to stay
अस्पताल - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली रेफर होने वाले मरीजों के तीमारदारों को दिल्ली में ठहरने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने आवास उपलब्ध कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 26 सितंबर को टेंडर खोले जाएंगे।

विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में कैंसर, हृदय रोग समेत गंभीर बीमारियों के बेहतर इलाज की सुविधा न होने पर मरीजों को दिल्ली के बड़े अस्पतालों में रेफर किया जाता है, लेकिन मरीज के साथ रहने वाले तीमारदारों को ठहरने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


होटलों में रुकना तीमारदारों को महंगा पड़ता है। अब प्रदेश सरकार मरीज के साथ अटेंडेंट (तीमारदार) को ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: यूनिफॉर्म सिविल कोड विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ा, चार माह के लिए विस्तार के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह ने बताया, प्रदेश के सरकारी अस्पतालों से मरीज को दिल्ली के किसी अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया जाता है, तो मरीज के साथ रहने वाले अटेंडेंट को ठहरने के लिए आवास की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। पहली बार में किसी भी फर्म ने आवेदन नहीं किया, जिससे दोबारा से टेंडर जारी किए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed