फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fake voter name remove from voter list

यहां फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने को चलेगा अभियान

Wed, 23 May 2018 09:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 May 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
fake voter name remove from voter list
वोटर आईडी कार्ड

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग व राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार फोटो युक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली का 1 जनवरी 2019 की अर्हता के आधार पर विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा। इसमें नामावली से फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। 4 जनवरी 2019 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देश दिए कि फोटो युक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य से पहले बीएलओ एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया जाए। मतदाता सूची से त्रुटियों के अलावा फर्जी मतदाताओं को चिन्हित कर नियमानुसार नोटिस जारी किए जाएं। जिसके बाद मृत व अन्य फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने के लिए अभियान चलाया जाए। अभियान के दौरान बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) की ओर से ऐसे मतदाताओं को चिन्हित कर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को अगली कार्रवाई के लिए उनकी सूची उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली की शत-प्रतिशत त्रुटियों को दूर करने के लिए राजनैतिक दलों के साथ बैठक की जाएगी। डीएम ने निर्देश दिए कि जिन मतदान केंद्रों पर बीएलओ नियुक्त नहीं हैं, वहां पर बीएलओ की तैनाती कर पोलिंग बूथों का भौतिक सत्यापन कर भवन संबंधी जानकारी निर्धारित समयावधि में जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। डीएम ने बताया कि 20 जून तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा। 21 जून से 31 जुलाई तक मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन होगा। एक सितंबर को फोटो मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर 31 अक्तूबर तक आपत्तियां मांगी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed