फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fake doctors degree Case in Uttarakhand Investigation of properties of history sheeter

Dehradun: फर्जी डॉक्टरों को डिग्री देने वाले हिस्ट्रीशीटर की संपत्तियों की जांच, गिरफ्तारियों का दौर होगा शुरू

Wed, 25 Jan 2023 03:54 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 Jan 2023 03:54 PM IST
सार

आरोपियों के बैंक खातों का विवरण जुटाया जा रहा है। पता लगाया जा रहा है कि इमलाख ने फर्जी डिग्री बनाकर कितनी संपत्तियां जुटाई हैं। जल्द ही आरोपी डॉक्टरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
fake doctors degree Case in Uttarakhand Investigation of properties of history sheeter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी डॉक्टरों को डिग्री मुहैया कराने वाले मुजफ्फरनगर के हिस्ट्रीशीटर इमलाख की संपत्तियों की जांच भी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में मंगलवार को टीम के इंचार्ज एसपी क्राइम सर्वेश पंवार ने सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने 34 डॉक्टरों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें बनाने के निर्देश दिए है। बताया जा रहा है कि ज्यादातर डॉक्टर अपना क्लीनिक छोड़कर भाग गए हैं। इनके ठिकानों पर जल्द दबिश दी जाएगी।

विज्ञापन


एसपी क्राइम ने दिशा निर्देश जारी किए हैं कि फरार चल रहे गिरोह के मुख्य आरोपी और डॉक्टरों का रिकॉर्ड जुटा लिया जाए। उन्होंने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों का विवरण जुटाया जा रहा है। पता लगाया जा रहा है कि इमलाख ने फर्जी डिग्री बनाकर कितनी संपत्तियां जुटाई हैं। जल्द ही आरोपी डॉक्टरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: मंदिरों में प्रवेश करने से कोई रोके तो मुकदमा दर्ज करें, युवक से मारपीट के मामले के बाद आयोग सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एसटीएफ ने आयुर्वेद डाक्टर की फर्जी डिग्री बनवाकर दून में क्लीनिक चला रहे दो आरोपितों को 11 जनवरी को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि झोलाछापों ने मुजफ्फरनगर स्थित बाबा ग्रुप आफ कालेज स्वामी दो भाइयों से आठ-आठ लाख रुपये में फर्जी डिग्री तैयार कराई और भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड में पंजीकरण करा लिया। इसके बाद दून के प्रेमनगर और रायपुर में क्लीनिक खोल दिए। शुरूआती जांच में 36 डॉक्टरों के नाम पता चले थे। एसपी क्राइम ने बताया कि इनमें से कई देहरादून में हैं। जबकि, ज्यादातर देहरादून के बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed