फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Faizan Ali, the elected member of Ward No. 3 of the Gram Panchayat

Dehradun News: बैरागीवाला के ग्राम पंचायत सदस्य अयोग्य घोषित

Sat, 11 Jul 2026 01:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 11 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Faizan Ali, the elected member of Ward No. 3 of the Gram Panchayat
बैरागीवाला के दिवंगत भाजपा नेता विनोद कुमार की शिकायत पर ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर तीन के निर्वाचित सदस्य फैजान अली को अयोग्य घोषित कर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने जांच रिपोर्ट के आधार पर आदेश जारी कर उनका निर्वाचन निरस्त किया और आगामी चुनाव के लिए उन्हें अयोग्य ठहराया। जांच में सामने आया कि वार्ड सदस्य ने नामांकन के दौरान अपने तीन बच्चों का पूरा विवरण छिपाया और दो बच्चों का ही शपथ पत्र प्रस्तुत किया। शिकायत में कहा गया था कि फैजान ने पंचायत चुनाव के नामांकन पत्र में परिवार संबंधी तथ्य छिपाए हैं। इस पर खंड विकास अधिकारी विकासनगर ने जांच की। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि फैजान ने जनगणना केंद्र में परिवार संख्या के तहत तीन बच्चों का विवरण दर्ज कराया था। वहीं, 22 जुलाई 2019 को भी उन्होंने नामांकन पत्र में तीन बच्चों का सही ब्यौरा दिया था। जांच के बाद 31 मार्च को फैजान को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ। लेकिन निर्धारित अवधि में वह कोई प्रत्युत्तर या साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed