फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Factory Supervisor death due to poisonous smoke Suffocation in fire 

वेल्डिंग की चिंगारी से केमिकल में लगी आग, जहरीले धुएं में दम घुटने से फैक्ट्री सुपरवाइजर की मौत 

Wed, 15 May 2019 08:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की (भगवानपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की (भगवानपुर) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 May 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
Factory Supervisor death due to poisonous smoke Suffocation in fire 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री के केबिन में वेल्डिंग के दौरान उठी चिंगारी से वहां रखे केमिकल के कट्टों ने आग पकड़ ली।आग की लपटें देख फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिकों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने आग बुझाना चाहा तो जहरीले धुएं के कारण दम घुटने से सुपरवाइजर और नौ श्रमिक बेहोश हो गए।

विज्ञापन


फैक्ट्री प्रबंधन ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सहारनपुर निवासी सुपरवाइजर ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर स्थानीय विधायक ममता राकेश ने अस्पताल जाकर श्रमिकों का हालचाल जाना।
विज्ञापन


रायपुर औद्योगिक क्षेत्र में जेयसी टेक्नोलॉजी लिमिटेड फैक्ट्री में बैटरी बनाई जाती है। मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे यहां सुपरवाइजर के केबिन में पंखा लगाने के लिए वेल्डिंग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उठी चिंगारी वहां रखे केमिकल के कट्टों में जा लगी और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहां काम कर रहे श्रमिक आग बुझाने के लिए मौके की ओर दौड़ पड़े।

अभी उन्होंने आग बुझाना शुरू ही किया था कि दस श्रमिक केमिकल से उठ रहे जहरीले धुएं की चपेट में आ गए। इसके बाद एक एक कर नौ श्रमिक बेहोश हो गए। आननफानन में फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से श्रमिकों को देहरादून रोड स्थित आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां सुपरवाइजर शिवलाल (50) पुत्र बुच्चा सिंह निवासी पीर माजरा, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश ने दम तोड़ दिया। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना भगवानपुर थाना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

वहीं, स्थानीय निवासी श्रमिक दिनेश, शेखर, भीष्म, योगेंद्र शर्मा, विनीत, मुकेश चौहान, जावेद, शहवाज, जोगेंद्र की तबीयत अब ठीक बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय विधायक ममता राकेश अपने समर्थकों के साथ पहले सिविल अस्पताल पहुंचीं और इसके बाद आरोग्यम अस्पताल में इलाज करा रहे श्रमिकों का हाल जाना। उन्होंने मृतक के परिवार को प्रशासन ने आर्थिक सहायता दिए जाने की बात कही।

धुएं के कारण बेहोश हुए श्रमिकों का इलाज किया जा रहा है। जिस सुपरवाइजर की मौत हुई, उसके परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए फैक्ट्री प्रबंधन से बात की जा रही है।
-कपिल कुमार, एचआर हेड, जेयसी टेक्नालॉजी लिमिटेड रायपुर

घटना के बाद फैक्ट्री का मौका मुआयना किया गया। फैक्ट्री में आग लगने के के कारणों की जांच की जा रही है। यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-संजीव थपलियाल, थानाध्यक्ष भगवानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed