फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Extra Buses Will Run on Diwali 2018 from uttarakhand

खुशखबर: दिवाली पर यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, परिवहन निगम चलाएगा 112 अतिरिक्त बसें

Sat, 27 Oct 2018 02:50 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Oct 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
Extra Buses Will Run on Diwali 2018 from uttarakhand
bus - फोटो : demo pic

दिवाली पर देश के कोने-कोने से उत्तराखंड आने वाली यात्रियों की संख्या में इजाफा होने पर परिवहन निगम ने तीन से 12 नवंबर तक 112 अतिरिक्त बसों का संचालन कर रहा है। निगम ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) आरपी भारती ने बताया कि देहरादून के बी डिपो से 10,  पर्वतीय डिपो से दो, ग्रामीण डिपो से 10, हरिद्वार डिपो से 10, कोटद्वार डिपो से पांच, ऋषिकेश डिपो से आठ, काठगोदाम डिपो से 10, टनकपुर डिपो से 10, भवाली, अल्मोड़ा, श्रीनगर और पिथौरागढ़ डिपो से चार-चार बसें, रुद्रपुर से सात, लोहाघाट डिपो से आठ, रुद्रपुर डिपो से सात अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


भारती ने बताया कि राज्य के सभी बस डिपो से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए  359 बसों का संचालन पहले से किया जा रहा है, लेकिन दिवाली पर यात्रियों की संख्या में अचानक वृद्धि हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखते हुए 112 अतिरिक्त बसें संचालित की जा रही हैं। तीन नवंबर से इन बसों का संचालन होने से राज्य के सभी डिपो से दिल्ली के लिए कुल 471 बसों का संचालन होगा।

उन्होंने बताया कि दीपावली पर दिल्ली, देहरादून, टनकपुर, हल्द्वानी मार्ग पर यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए ऐसे रूटों पर निगम की बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा जिनका लोड फैक्टर 60 फीसदी से कम है, लेकिन जिन रूटों पर ऑनलाइन बस सेवा की सुविधा मुहैया करायी जा रही है उन सभी रूटों पर बसों का संचालन जारी रखा जाएगा।

उप महाप्रबंधक की ओर से जारी आदेश में सभी मंडलीय प्रबंधकों, उप महाप्रबंधकों और सहायक महाप्रबंधकों को निर्देशित किया है कि वह बसों की मरम्मत समय रहते करवा लें, ताकि बसों के संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed