फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   External e rickshaw will not get market

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस और व्यापारियों ने किया मंथन

Wed, 12 Oct 2022 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
External e rickshaw will not get market
त्योहारी सीजन के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए बाजार चौकी में पुलिस और व्यापारियों के बीच वार्ता हुई। व्यापारियों ने कई सुझाव पुलिस को दिए। बाहरी ई रिक्शा को बाजार में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके साथ ही यूटिलिटी के प्रवेश को लेकर टोकन व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने कहा कि व्यापारियों का सहयोग लेकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल विकासनगर के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि त्योहारी सीजन में बाजार में ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है। जिसे देखते हुए जरूरी कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस बार सेल और फड़ की दुकानें नहीं लगेंगी। इसके कारण स्थानीय व्यापारियों का अहित होता है। बाहरी लोग सेल लगाते हैं। त्योहार के दौरान ही कुछ दिनों के लिए दुकान लगाते हैं। कहा कि बाहर से शहर में आने वाले ई रिक्शा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा। ठेली कहां लगेंगी इसके लिए भी स्थान चयनित किया जाएगा। कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को सही रखने के लिए हाईवे के बीच स्थित डिवाइडरों के कट को बंद किया जाएगा। बाजार में यूटिलिटी के प्रवेश को लेकर पूर्व की तरह टोकन व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही रात नौ बजे हाईवे पर चौकी के बाहर पुलिस पिकेट लगाने की भी मांग की गई ताकि बेलगाम वाहनों की रफ्तार पर रोक लगाई जा सकी। व्यापारियों ने एक स्वर में पुलिस को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कोतवाल ने कहा कि सभी सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर महामंत्री भारत कालड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष नीरज ठाकुर, हिमकर गुप्ता, रोहिता गुप्ता, गोपाल चुग रिंकू कन्नौजिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed