Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Extended a helping hand to those affected by the fire

Dehradun News: अग्निकांड प्रभावित की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

Sun, 29 Nov 2026 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 29 Nov 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Extended a helping hand to those affected by the fire
- त्यूणी गोरखा यूथ फाउंडेशन ने कंबल, राशन और नकद धनराशि की वितरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
त्यूणी। विकासखंड मोरी के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए त्यूणी गोरखा यूथ फाउंडेशन ने हाथ बढ़ाया। संगठन के सदस्यों ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें 60 कंबल, राशन किट तथा 5100 रुपये की नकद धनराशि वितरित की।

इस दौरान संगठन के सदस्यों ने कहा अग्निकांड में कई परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे कठिन समय में पीड़ितों की मदद करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि वे खुद को अकेला न समझें। संगठन भविष्य में भी जरूरत के अनुसार उनकी सहायता के लिए प्रयास करता रहेगा। सदस्यों ने कहा राहत सामग्री देने का उद्देश्य पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद के साथ भावनात्मक संबल देना भी है। राहत वितरण में गणेश कुमार घर्ती, रमेश कुमार, दीपक कुमार थापा, सूरज सिंह रावत, अर्जुन सिंह, कमल थापा, पंकज श्रेष्ठ, रवि क्षेत्री, नरेंद्र कुमार, सोनू पुन आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed