फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Expressing anger over the assembly session not being held

Dehradun News: आप नेता रविंद्र आनंद ने विधानसभा गेट पर किया हंगामा

Tue, 27 Feb 2024 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Expressing anger over the assembly session not being held
-कपड़े उतार कर किया प्रदर्शन, गैरसैंण में सत्र आयोजित न होने पर थे नाराज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन


मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं आप नेता ने उत्तराखंड में चल रहे विधानसभा सत्र को गैरसैंण में न कराए जाने पर आक्रोश जताते हुए विधानसभा गेट पर हंगामा किया। उन्होंने इस दौरान अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के विधायकों एवं मंत्रियों ने विधानसभा सत्र गैरसैंण में न कराए जाने को लेकर ठंड का बहाना बनाया था। रविंद्र आनंद ने बताया कि उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और नेताओं को सीख देने के लिए इस प्रकार का अनोखा ढंग अपनाया। कपड़े उतार कर वह विधानसभा गेट पर उत्तराखंड बचाओ गैरसैंण जाओ के नारे लगाकर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने नहाने का भी प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पहाड़ी हैं।
विज्ञापन


यदि हम लोग ही ठंड का बहाना बनाकर पहाड़ नहीं चढ़ेंगे तो पलायन कैसे रुकेगा। कहा कि आज मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और विधायकगण पहाड़ और गैरसैंण से मुंह मोड़ चुके हैं। सभी ने देहरादून में आवास बना लिए हैं। इनके बच्चे भी यहीं स्कूलों में पढ़ रहे हैं। शादी भी देहरादून में ही कर रहे हैं, जिससे पहाड़ की अनदेखी हो रही है। कहा कि उत्तराखंड बनाने का एकमात्र उद्देश्य पहाड़ क्षेत्र का विकास था। लेकिन आज विकास केवल देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर तक ही सीमित रह गया है। कहा, वह उत्तराखंड की मांग को हमेशा उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed