{"_id":"641377a0ecbb5be3950c8b27","slug":"explore-possibilities-eco-tourism-dehradun-news-c-5-drn1005-104796-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में रोजगार बढ़ाने के लिए ईको टूरिज्म की संभावनाएं तलाशें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में रोजगार बढ़ाने के लिए ईको टूरिज्म की संभावनाएं तलाशें : डीएम
विज्ञापन
जिलाधिकारी सोनिका ने पहाड़ी ग्रामीण इलाकों में मौजूद प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग कर ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही वन्यजीव पर्यटन, होम स्टे पर खास फोकस करने के साथ ही वन क्षेत्रों में पैदा होने वाली जड़ी बूटियों एवं सगंध पादप के उचित प्रबंधन से रोजगार की संभावनाएं तलाशने के लिए कहा।
डीएम सोनिका ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय बैठक में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण, स्वच्छता के साथ ईको-टूरिज्म गतिविधि को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए वन क्षेत्रों में वन अधिनियम के प्रावधानों का पालन करते हुए इसके अनुरूप ही योजनाएं संचालित की जाएं, जिससे चिन्हित वन क्षेत्रों में ईको-टूरिज्म का विकास किया जा सके। उन्होंने वन क्षेत्र के अतिरिक्त ऐसे ग्रामीण क्षेत्र जो वन क्षेत्र से लगे हुए, वहां भी ईको-टूरिज्म की संभावनाओं के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर पैदा हो सकें। उन्होंने ईको-टूरिज्म क्षेत्र में स्थानीय परंपरा एवं संस्कृति को जोड़ते हुए कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नितिशमणी त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, डीडी आरआई वन कहकशा नसीम, प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी आशुतोष, प्रभागीय वनाधिकारी कालसी अमरेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी डाॅ. मीनाक्षी जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- --
जड़ी बूटियों के बाजार की संभावनाएं तलाशे
डीएम ने रोजगार सृजन के लिए वन क्षेत्रों में उत्पादित होने वाली जड़ी बूटियों एवं सगंध पादप के उचित प्रबंधन व नियोजित दोहन को लेकर निर्देश दिए। कहा कि उद्यान, वन विभाग, जड़ी बूटी उत्पादन, जड़ी बूटी उत्पादित करने वाले किसानों को हो रही आय तथा जड़ी बूटियों के बाजार की संभावनाओं को तलाश कर कार्ययोजना तैयार करें।