फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exhibition at the investor conference venue will be open for students and general public for two days

Dehradun: निवेशक सम्मेलन को लेकर उत्साह...आज और कल दो दिन आम जनता के लिए खुली रहेगी स्थल पर लगी प्रदर्शनी

Sun, 10 Dec 2023 09:47 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 10 Dec 2023 09:47 AM IST
सार

निवेशक सम्मेलन में पिछले दो दिन निवेशकों में राज्य में निवेश को लेकर खूब उत्साह दिखा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पहले दिन से ही सरकार का ग्राउंडिंग पर फोकस था।

विज्ञापन
Exhibition at the investor conference venue will be open for students and general public for two days
FRI - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज और कल दो दिन छात्रों और आम जनता के लिए निवेशक सम्मेलन स्थल वन अनुसंधान संस्थान परिसर में लगी प्रदर्शनी खुली रहेगी। वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दूसरे और अंतिम दिन सचिव मुख्यमंत्री डा.आर मीनाक्षी सुंदरम ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, निवेशक सम्मेलन में पिछले दो दिन निवेशकों में राज्य में निवेश को लेकर खूब उत्साह दिखा।

विज्ञापन

निवेशक सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के ब्रांड एंबेसडर, प्रतिनिधि और उद्योगपति मौजूद रहे। जिसमें 44 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग हो चुकी है जो अब तक किसी भी वित्तीय वर्ष में सबसे बड़ा ग्राउंडिंग का आँकड़ा है। जो प्रोजेक्ट ग्राउंड हुए हैं, उनमें मैन्यूफ़ैक्चरिंग, ऊर्जा, हॉस्पिलिटी और रियल एस्टेट के सेक्टर प्रमुख रूप से हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पहले दिन से ही सरकार का ग्राउंडिंग पर फोकस था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Investors Summit: निवेश पर हुए रिकॉर्ड करार...अब चुनौतियों से भी पाना होगा पार

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय ने बताया कि सरकार का निवेशक सम्मेलन को लेकर जहां एक ओर निवेश पर फोकस था, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में रोजगार सृजन भी प्राथमिकता थी। सरकार एमओयू की ट्रैकिंग के लिए भी उद्योग मित्रों की नियुक्ति कर रही है। यह उद्योग मित्र एमओयू की ग्राउंडिंग में निवेशकों और सरकार के बीच सेतु के रूप में कार्य करेंगे। इस मौके पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed